उद्देश्य रबी एवं खरीफ फसलों हेतु तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करना। देय सुविधा कृषक प्रशिक्षण फसल पद्वति आधारित होगे, जो चार सत्र में आयोजित किये जावेगें जिसमें प्रथम सत्र खरीफ से पूर्व द्वितीय सत्र खरीफ फसल के मध्य, तृतीय सत्र रबी पूर्व एवं चतुर्थ सत्र रबी के मध्य आयोजित किये जाते है। पात्रता प्रशिक्षण में 30 कृषक भाग लेंगें, जिसमें लघु/सीमान्त/अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, स्वयं सहायता समूह एवं महिला कृषकों को प्राथमिकता दी जाती है। चारों सत्रों में उन्ही 30 चयनित कृषकों को प्रशिक्षण दिया जावेगा। प्रशिक्षण में मिशन से जुडे नये कृषकों को प्राथमिकता दी जाती है। स्थान प्रशिक्षण का आयोजन प्रदर्शन क्षेत्र पर किया जाता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नाेडल अधिकारी से संपर्क करें या कृषि विभाग, राजस्थान सरकार में नाेडल अधिकारी से संपर्क करें। स्त्राेत : कृषि विभाग, राजस्थान सरकार, राजस्थान।