पात्रता

किसी भी आयु का विशेष योग्यजन व्यक्ति जो अंधता, अल्पष्टि, चलन निःशक्ता, कुष्ठ रोग मुक्त, श्रवण शक्ति का हास, मानसिक मंदता, मानसिक रोगी में से किसी एक अथवा अधिक विकलांगता (40 प्रतिशत एवं अधिक विकलांगता) से ग्रसित हो, प्राकृतिक रूप से बौनेपन (वयस्क व्यक्ति के मामलों में ऊँचाई 3 फीट 6 इंच से कम हो एवं प्राधिकृत चिकित्सा अधिकारी के द्वारा प्रदत्त प्रमाण-पत्र धारक हो) से ग्रसित हो तथा प्राकृतिक रूप से हिजडेपन से ग्रसित हो, जो राजस्थान का मूल निवासी हो तथा राजस्थान में रह रहा हो, एवं जिसकी स्वयं की सम्मिलित वार्षिक आय (समस्त स्त्रोंतो से) रूपए 60,000/- तक हो, पेंशन का पात्र होगा। बी.पी.एल./अन्त्योदय/आस्थाकार्डधारी परिवार/सहरिया/कथौडी खैरवा जाति के विशेष योग्यजन को आय संबंधी शर्त में छूट प्रदान की गई है।

आवेदन प्रक्रिया

संबंधित दस्तावेजात् के साथ ई मित्र से ऑन लाईन आवेदन करें।

पेंशन दर

55 वर्ष से कम आयु की महिला एवं 58 वर्ष से कम आयु के पुरुष को रू. 750/- प्रतिमाह, 55 वर्ष व अधिक की महिला एवं 58 वर्ष व अधिक के पुरूष किन्तु 75 वर्ष से कम आयु के पेंशनर को रू. 1000/- प्रतिमाह एवं 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर को रू. 1250/- प्रतिमाह तथा किसी भी आयु के कुष्ठ रोग मुक्त विशेष योग्यजन पेंशरन को रू. 1500/- प्रतिमाह पेंशन देय है।

जिसमें 80 वर्ष से कम आयु के पेंशनर को रू. 300/- प्रतिमाह एवं 80 वर्ष व अधिक आयु के पेंशनर को रू. 500/- प्रतिमाह केन्द्रीयांश तथा शेष राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाती है।

नोट- यदि प्रार्थी स्वयं या पति या पत्नी या पुत्र केन्द्र सरकार/अन्य राज्य सरकार/राज्य सरकार/राजकीय उपक्रम में सेवारत हो या केन्द्र सरकार / अन्य राज्य सरकार/राज्य सरकार/राजकीय उपक्रम का पेंशनर हो, तो वह इन नियमों के अन्तर्गत पेंशन प्राप्त करने का पात्र नहीं होगा।

ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें।