आकाशीय बिजली से सावधान रहें यह घातक हाे सकती है यदि घर के भीतर हों तूफान आने से पहले इलेक्ट्रानिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। तार वाले टेलीफोन का इस्तेमाल न करें। खिड़कियों एवं दरवाजे से दूर रहें एवं वरांडे में न खड़े रहें प्लिंबिग एवं लोहे के पाइप का न छुएं। नल से बहते पानी का इस्तेमाल न करें। यदि घर से बाहर हाें ताे घर अथवा भवन में आश्रय ले. टिन अथवा धातु से बनी छत वाले मकानों से दूर रहें। यदि खुले आसमान के नीचे हो तो तुरन्त दुबक जाएं जमीन पर लेटे और न ही अपने हाथ लगाएं। कभी भी पेड़ के नीचे न खड़े हो। एक स्थान पर भीड़ न लगाएं। सभी फैलकर खड़े हाें। यदि आप कार/बस अथवा ढके हुए वाहन के अन्दर हैं तो वही रहना सुरक्षित है। घर बाहर धातु की वस्तुएं इस्तेमाल न करें बिजली तथा टेलीफोन के खंबाें से दूर रहें। पानी के भीतर न रहे पूल झील से छोटी नाव से तुरंत बाहर निकल जाए। बिजली से प्रभावित का इलाज बिजली का झटका लगे व्यक्ति का यदि जरुरी हाे ताे सीपीआर(कार्डियाें पल्मनरी रीसूसाइटेशन)करें (जैेसे कृत्रिम सांस देना) तुरंत डॉक्टरी मदद उपलब्ध कराएं स्त्राेत: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(एन.डी.एम.ए.), भारत सरकार।