चक्रवात से खतरे की स्थिति में उठाए जाने कदमों को मोटे तौर पर चार वर्गों में विभाजित किया जा सकता है, अर्थात् (i) चक्रवात के मौसम से तुरंत पहले; (ii) जब चक्रवात के अलर्ट और चेतावनी जारी किए गए हों, (iii) जब जगह खाली करने की सलाह दी जा रही हो; और (iv) जब चक्रवात तट को पार कर गया हो। चक्रवात के मौसम से पहले घर की जाँच करें, ढीले टाइल्स को ठीक से लगा दें, दरवाजों और खिड़कियों की मरम्मत कर लें मृत लकड़ी या घर के करीब मृतप्राय पेड़ हटा दें; हटाने योग्य वस्तुओं जैसे लकड़ी के ठूंठ, ढीले टिन शेड, ढीली ईंटें, कचरे के डिब्बे, साइन बोर्ड आदि जो तेज हवाओं में उड़ सकते हैं, को ठीक से बान्धें कुछ लकड़ी के बोर्ड तैयार रखें ताकि कांच की खिड़कियां जरूरत होने पर ढकीं जा सकें मिट्टी के तेल से भरा एक तूफान लालटेन, बैटरी संचालित टॉर्च और पर्याप्त ड्राय सेल रखें ट्रांजिस्टर के लिए कुछ अतिरिक्त बैटरियां रखें आपातकालीन इस्तेमाल के लिए कुछ सूखे गैर-विनाशशील भोजन हमेशा तैयार रखें जब चक्रवात आरम्भ हो रेडियो सुनें (ऑल इंडिया रेडियो के स्टेशन मौसम की चेतावनी देते हैं)। चेतावनियों पर निगरानी रखें। यह आपको चक्रवात की आपात स्थिति के लिए तैयार करने में मदद करेगी। अन्यों को सूचना प्रदान करें। अफवाहों पर ध्यान न दें और उन्हें फैलाएं नहीं, इससे घबराहट की स्थितियों से बचने में मदद मिलेगी। आधिकारिक जानकारी पर विश्वास करें। जब आपके क्षेत्र के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी की गई हो तो अपना सामान्य काम जारी रखें लेकिन रेडियो पर दी जा रही चेतावनी के प्रति सतर्क रहें। याद रखें कि चक्रवात की चेतावनी का मतलब है, खतरा 24 घंटे के भीतर है। सतर्क रहें। जब आपके क्षेत्र के लिए चक्रवात की चेतावनी हो तो निचले तटों या तट के निकटस्थ निचले क्षेत्रों से जल्द ही दूर चले जाएं। देरी कर असहाय होने का जोखिम नहीं उठाएं। यदि आपका घर में सुरक्षित रूप से उच्च भूमि पर बनाया गया है तो घर के सुरक्षित हिस्से में शरण लें। लेकिन यदि घर खाली करने के लिए कहा जाए तो जगह छोड़ने में संकोच नहीं करें। कांच की खिड़कियों को ढक दें या स्टॉर्म शटर लगाएं। बाहरी दरवाजे को मजबूत उपयुक्त सहारा प्रदान करें। यदि आपके पास लकड़ी के बोर्ड नहीं हों तो किरचे होने से रोकने के लिए कागज की पट्टियां चिपका दें। हालांकि, इससे खिड़कियां टूटने से बच नहीं सकतीं हैं। बगैर पकाए खाया जाने वाला अतिरिक्त भोजन रखें। उचित रूप से ढके बर्तनों में पीने का अतिरिक्त पानी रखें। यदि आपको घर खाली करना पड़ रहा हो तो अपना बहोमूल्य सामान ऊपरी मंजिल पर रखें ताकि वह बाढ़ द्वारा क्षति से बच सके। तूफान की लालटेन, टॉर्च या अन्य आपात रोशनी कार्यरत अवस्था में व अपनी नज़रों के सामने रखें। लघु और ढीली चीज़ें, जो तेज हवाओं में उड़ सकती हैं, कमरे में सुरक्षित रूप से संग्रहीत की जानी चाहिए। यह सुनिश्चित करें कि खिड़की और दरवाजे हवा की विपरीत दिशा में ही खोली जा सकती है। विशेष आहार की आवश्यकता वाले बच्चों और वयस्कों के लिए प्रावधान करें। यदि चक्रवात का केन्द्र सीधे आपके घर के ऊपर से गुजर रहा है तो वहाँ हवा में शांति हो जाएगी और लगभग आधे घंटे तक बारिश होगी। इस समय के दौरान बाहर नहीं जाएं क्योंकि उसके तुरंत बाद विपरीत दिशा से बहुत तेज़ हवा बहेगी। अपने घर में बिजली के साधन बन्द कर दें। शांत रहें। निकास के निर्देश प्राप्त होने पर अपने और अपने परिवार के लिए कुछ दिनों तक के लिए पर्याप्त दवाओं और शिशुओं, बच्चों या बड़ों के लिए विशेष भोजन सहित आवश्यक सामान पैक कर लें। अपने क्षेत्र के लिए चिन्हित उचित आश्रय या निकास बिन्दु की ओर प्रस्थान करें। अपनी संपत्ति के बारे में चिंता नहीं करें। आश्रय स्थल पर ज़िम्मेदार व्यक्ति के निर्देशों का पालन करें। आश्रय स्थल पर तब तक रहें जब तक आपको वहां से जाने के लिए सूचित नहीं कर दिया जाए। चक्रवात के उपरांत उपाय जब तक आपको घर लौटने के लिए सूचित नहीं किया जाए तब तक आश्रय स्थल पर ही रहें। आप रोगों के खिलाफ टीकाकरण तुरंत करा लेना चाहिए। रोशनी के खम्भों से झूलते या ढीले तारों से कड़ाई से बचें। यदि आप वाहन चला रहे हों तो सावधानीपूर्वक चलाएं। अपने परिसर से मलबा तुरंत साफ करें। उपयुक्त अधिकारियों को नुकसान की सही जानकारी दें। स्त्रोत : पोर्टल विषय सामग्री टीम