इस भाग में आकांक्षी जिलों के अंतर्गत वित्तीय समावेशन पर जानकारी दी गई है। योजना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना संकेतक: प्रति १ लाख की आबादी पर मुद्रा ऋण (रूपयों में) का सकल वितरण उपाय सभी शाखाओं में उचित अधिकारी सुनिश्चित करना। सभी शाखाओं में मुद्रा प्रतीक चिन्ह (लोगो) बोर्ड सुनिश्चित करना। बैंकिंग सेवा केंद्रों और खासकर बैंकिंग कॉरस्पोंडेंट नेटवर्क की संख्या बढ़ाना। ऋण आवेदनों को भरने में सहायता के लिए प्रत्येक ब्लॉक में क्षेत्रीय गैर-सरकारी संगठनों को शामिल करना और स्वयंसेवकों को नामित करना। मुद्रा ऋण आवेदन न देने के कारण का पता लगाना। ऋण आवेदनों का समय पर निपटारा करना। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लिए www.udyamimitra.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदनों की सुविधा प्रदान करना। मुद्रा डेबिट कार्ड को अपनाने और उपयोग करने के लिए जागरुकता बढ़ाना और प्रोत्साहित करना ! योजना प्रधानमंत्री जन-धन योजना संकेतक : प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अंतर्गत प्रति 1 लाख आबादी पर खोले गए खातों की संख्या। उपाय ज़िला-स्तरीय कार्यान्वयन और निगरानी समिति (डीएलआईसी) को सक्रिय कर सुव्यवस्थित निगरानी करना। कॉल सेंटर्स की स्थापना और टोल-फ्री नम्बरों की शुरुआत। खाते खोलने के लिए आधार-समर्थित भुगतान प्रणाली (एईपीएस) का उपयोग। खाते चेलेन्ज मोड में खोले जाएं। योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना। संकेतक : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना : प्रति 1 लाख आबादी पर नामांकनों की संख्या। उपाय दावा निपटाने की प्रक्रिया को सरल बनाना और न्यूनतम दस्तावेज़ी अपेेक्षा सुनिश्चित करना राशि को दावेदार/मनोनीत व्यक्ति के बैंक खाते में सीधे हस्तान्तरित करने की सुविधा प्रदान करना बैंकिंग कॉरस्पोंडेंट को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा उत्पाद प्रदान करने के लिए सक्षम बनाना। योजना को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी), मुद्रा ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और अन्य ऋणों के साथ जोड़ना योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना संकेतक : प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना : प्रति 1 लाख आबादी पर नामांकनों की संख्या उपाय दावा निपटान प्रक्रिया को सरल बनाना और न्यूनतम दस्तावेज़ी अपेक्षा सुनिश्चित करना राशि को दावेदार/नामित व्यक्ति के बैंक खाते में सीधे हस्तान्तरित करने की सुविधा प्रदान करना बैंकिंग कॉरस्पोंडेंट को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बीमा उत्पाद प्रदान करने के लिए सक्षम बनाना योजना को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी), मुद्रा ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और अन्य ऋणों के साथ जोड़ना योजना अटल पेंशन योजना संकेतक : अटल पेंशन योजना (एपीवाई) : प्रति 1 लाख आबादी पर लाभार्थियों की संख्या उपाय सभी बैंकिंग कॉरस्पोंडेंट को एपीवाई पेंशन उत्पाद उपलब्ध कराने हेतु सक्षम बनाना प्रपत्रों को हिंदी और अंग्रेजी रूपांतरण सहित क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराना छोटे उद्योगों और सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों को लक्षित करना पेंशन से वंचित लोगों को पेंशन प्रदान करने के लिए स्थानीय व्यापार समितियों (व्यापारी व्यवसाय मंच) का उपयोग करना संकेतक कुल बैंकिंग खातों के प्रतिशत के रूप में आधार के साथ जोड़े गए खातों का प्रतिशत उपाय बैंक में आधार को खातों से जोड़ने के लिए बैनर लगाएं बैंक शाखाओं में आधार नामांकन केन्द्र को चालू किया जाए बैंकिंग कॉरस्पोंडेंट को आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान किया जाए बैंक शाखाओं/बीसी में ई-केवाईसी के माध्यम से अधिक सेवाएं प्रदान की जाए। स्त्रोत: नीति आयोग, भारत सरकार।