परिचय हथकरघा बुनकरों के लिए भारत सरकार की हेल्पलाइन "बुनकर मित्र", शुरू हो गयी है। यह हेल्पलाइन प्रौद्योगिकी, युवा और परंपरा का एक महान मिश्रण है। यह हेल्पलाइन पूरे देश के हथकरघा बुनकरों को कोई पूछताछ करने और मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए संपर्क का एकल बिंदु उपलब्ध कराती है। इस हेल्पलाइन से टोल फ्री नंबर 1800-208-9988 डायल करके संपर्क किया जा सकता है। बुनकर देश के किसी भी हिस्से से कितनी भी संख्या में कॉल कर सकते हैं। यह सेवा सप्ताह के सातों दिन प्रातः दस बजे से सायं छह बजे तक हिन्दी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, कन्नड़ और असमिया सात भाषाओं में उपलब्ध है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध हैं तकनीकी मुद्दों पर सहायता और निम्न सुविधाओं के लिए मार्गदर्शन कच्चे माल की आपूर्ति। क्रेडिट सुविधा प्राप्त करना। गुणवत्ता नियंत्रण। विपणन संपर्कों तक पहुंच। विभिन्न योजनाओं और प्रक्रियाओं का लाभ उठाने के बारे में जानकारी। स्त्रोत: पत्र सूचना कार्यालय