परिचय झारखंड राज्य सहकारिता आदिवासी विकास निगम लिमिटेड रांची जो कल्याण विभाग झारखंड सरकार का एक उपक्रम है जो सहकारिता के माध्यम से अनुसुचित जनजातियों के सर्वांगीण विकास एवं आर्थिक विकास के लिए लगातार कार्यशील है। योजनाओं का क्रियान्वयन झारखंड राज्य के अनुसूचित जनजातियों के अतिरिक्त पिछडा वर्ग एवं निशक्त जनों के कल्याण हेतु स्वनियोजन के लिए रोजगारोन्मुखी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कल्याण विभाग झारखंड सरकार द्धारा इस निगम को राज्य चेनेलाइजिंग एजेंसी नामित किया गया है।इसके तहत निम्नलिखित राष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं से स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित एवं विकास निगम नयी दिल्ली राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित एवं विेकास निगम नयी दिल्ली राष्ट्रीय विकलांग वित एवं विकास निगम नयी दिल्ली निगम राज्य मे स्व रोजगार के विकल्प उपलब्ध कराकर आदिवाी पिछडा वर्ग एवं दिव्यांग जनसमुदाय के उत्थान के लिए क्रियाशील है।राज्य मुख्यालय के अतिरिक्त लोगों के लिए सर्वसुलभ होने के उदेश्य से सभी प्रमंडलों यथा रांची हजारीबाग डालटेनगंज चाईबासा और दुमका मे शाखा कार्यालय क्रियाशील है। अनुसूचित जनजाति के लिए योजनाएं निगम द्धारा एनएसटीएफडीसी नई दिल्ली द्धारा स्वीकृत योजना अंर्तगत अनुसूचित जनजाति के बेरोजगार युवक युवती स्वरोजगार हेतु निम्नलिखित योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं जिसके अंर्तगत 85 प्रतिशत ऋण .10 प्रतिशत यानी अधिकतम 10 हजार रू अनुदान एवं शेष राशि लाभुक अंशदान होती है।इसके अंर्तगत निम्न योजनाएं हैं सावधि ऋण योजना लघु ऋण वित योजना महिला समृद्धि योजना शिक्षा ऋण योजना वास्तुकार शिल्पकार ऋण योजना आवेदक के लिए शर्तें आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक ना हो। आवेदक उसी जिले के स्थानीय निवासी हों जहां योजना का संचालन करना है आवेदक सरकारी या अद्धसरकारी सेवा मे ना हों। आवेदक द्धारा पुर्व मे किसी भी प्रकार का सरकारी अर्द्धसरकारी संस्थानों से ऋण या अन्य वितीय सहायता न लिया हो वह किसी बैंक या वितीय संस्थान किस्त ऋणी ना हो। आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय गा्रमीण क्षेत्र मे 98000 रू एवं शहरी क्षेत्र मे 120000 रू से अधिक ना हो। किसी भी परिवार से एक ही आवेदक आवेदन कर सकते हैं। सावधि ऋण की प्रस्तावित राशि 500000 रू से अधिक ना हो। वाहन योजना के लिए अभ्यर्थी को कम से कम 3 वर्षों का व्यावसायिक वाहन चालन का लाइसेंस होना आवश्यक है।