योजना की प्रमुख बातें हरियाणा सरकार द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी.) के माध्यम से लड़कियों के कल्याण हेतु आपकी बेटी हमारी बेटी योजना की शुरूआत की गई है, जिसका उद्देश्य राज्य में भ्रूण हत्या समाप्त करना, शिशु लिंग अनुपात को बढाना तथा बालिकाओं को शिक्षा के उचित अवसर प्रदान करना है। इस योजना के तहत ग्रामीण एंव शहरी क्षेत्रों में 22 जनवरी 2015 को या उसके बाद जन्मी अनुसूचित जाति तथा गरीब परिवारों को पहली बेटी के जन्म पर 21,000 रू. तथा सभी परिवारों को दूसरी व तीसरी बेटी के जन्म पर 21,000 रू.की राशि दी जाती है। इस योजना के तहत पंजीकरण के लिए आवेदन फार्म आंगनवाड़ी केन्द्र या स्वास्थ्य केन्द्र पर मुफ्त उपलब्ध होगा तथा महिला एंव बाल विकास विभाग, हरियाणा सरकार की वेबसाईट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन फार्म के साथ लाभार्थी लड़की के जन्म प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, टीका करण कार्ड, आधार नम्बर (लड़की अथवा माता या पिता) आंगनवाड़ी केन्द्र या स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारी के पास जमा करवाना होगा। इसके अन्र्तगत पंजीकरण लड़की के जन्म के एक महीने के अन्दर होना चाहिए पर ज्यादा से ज्यादा एक साल के भीतर होना जाना चाहिए। इस योजना में लाभार्थी लड़की के खाते में कुल संचित राशि उसके 18 वर्ष पूर्ण होने पर ब्याज सहित देय होगी, बशर्ते की लाभार्थी लड़की अविवाहित हो। अधिक जानकारी के सम्पर्क करें जिला स्तर कार्यक्रम अधिकारी (पी.ओ.) कार्यालय उपायुक्त (डी.सी.) कार्यालय राज्य स्तर डायरेक्टर (महिला व बाल विकास विभाग) हरियाणा, नंबर: 15-20, सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन नंबर: 0172-2560349 स्रोत: एस एम सहगल फाउंडेशन