जिंदगी के बदलाव एवं स्मार्ट फाेन जबसे स्मार्ट फ़ोन हमारी ज़िन्दगी में आये है अचानक से बहुत बदलाव आए हैं। बहुत सारी चीज़ें गायब हो गयी हैं. जैसे की अलार्म क्लॉक, डायरी, केलिन्डर, कैलकुलेटर, स्टिल कैमरा, मूवी कैमरा, कैलेंडर. वास्तव में स्मार्ट फ़ोन एक मिनी कंप्यूटर का काम कर सकता है। मैप एंड नेविगेशन, इंटरनेट की जानकारी, बिल पेमेंट, मनोरंजन, ईमेल आदि कुछ चीज़ें हैं जो एक छोटे से स्मार्ट फ़ोन में संभव है। पर कैसे? यह सब इस वीडियो के सीरीज में बताया गया है। बेसिक फीचर्स की जानकारी इस श्रंखला के पहले वीडियो टुटोरिअल-1 में संचार के मुख्य साधन व्हाट्सएप्प के बेसिक फीचर्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस श्रंखला के अगले वीडियो में व्हाट्सएप्प के एडवांस फीचर्स के बारे में और इसके कैमरे के रूप में प्रयोग में, ऑनलाइन बिल पेमेंट्स आदि के बारे में बताया जायेगा। आप इन वीडियोस को औरों के साथ साझा कीजिये ताकि उन्हें भी फायदा हो सके। मोबाइल फ़ोन का बढ़ता महत्व मोबाइल फ़ोन इस्तेमाल करने वाले हर व्यक्ति की ज़िन्दगी में व्हाट्सएप्प का बहुत बढ़ा महत्व है। हर प्रकार के संदेशों का आदान प्रदान करने के लिए स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। व्हाट्सएप्प के सभी फीचर्स के जानकारी के लिए उत्सुकता बढ़ती जा रही है। ज़्यादा से ज़्यादा उपयोगों के लिए इसका उपयोग हो रहा है। स्मार्ट फाेन का बेहतर इस्तेमाल इस वीडियो में विस्तार से बताया गया है की हम स्मार्टफोन से व्हाट्सएप्प का और बेहतर इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं.। स्रोत: सीनेजर्स क्लब