पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्म निधि(पीएम स्वनिधि) स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक विशेष माइक्राे क्रेडिट सुविधा यह स्कीम क्या है? यह एक केन्द्रीय क्षेत्र की योजना है जो लॉक डाउन में ढील देने के पश्चात् पथ विक्रेताओं को अपनी आजीविका और रोजगार दोबारा शुरू करने के लिए किफायती दर पर काम करने लायक पूंजीगत ऋण प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करेगी। स्कीम का क्या औचित्य है? कोविद्ध-19 वैश्विक महामारी तथा इसके परिणामस्वरूप किए जाने वाले लोकडाउन से पथ विक्रेताओं/ रेहड़ी वालों की आजीविका पर बुरा प्रभाव पड़ा है। वे सामान्यतः थोड़ी पूंजी के साथ काम करते हैं जो लॉक डाउन के दौरान सम्भवतः समाप्त हो गयी होगी । अतः इस स्कीम से विक्रेताओं/रेहड़ी वालों को अपनी आजीविका फिर से शुरू करने में सहायता मिलेगी। स्कीम के क्या उद्देश्य है? कम व्याज दर पर ₹10,000 तक के कार्य करने लायक पूंजीगत ऋण की सुविधा प्रदान करना । ऋण की नियमित अदायगी को प्रोत्साहित करना डिजिटल लेन-देन को पुरस्कृत करना । स्कीम की मुख्य विशेषताएं क्या है? ₹10,000 तक की प्रारंमिक काम करने लायक समय पर/ समय से पहले अदायगी करने पर 7 प्रतिशत की दर से ब्याज सब्सिडी। डिजिटल लेन-देने पर मासिक नकदी वापसी (कैश क) प्रोत्साहन । प्रथम ऋण के समय पर अदायगी पर, अधिक ऋण का पात्रता स्कीम के लक्षित लाभार्थी कौन है? शहरों में फेरी लगाने वाले पथ विक्रेता, जिनमें शहरी इलाकों के आस-पास एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए विक्रेता भी शामिल हैं जो 24 मार्च, 2020 या उससे पहले से वेडिंग कर रहे थे। पथ विक्रेता कौन होते है? कोई भी ऐसा व्यक्ति जो रोजमर्रा के सामान या सेवाएं, चीजें, बाद सामग्री अथवा किसी अस्थाई रूप से बने हुए स्टॉल से या फिर गली-गली घूमकर, फुटपाथ/ रास्ते पर अपनी सेवाएं प्रदान करता हो। इनके द्वारा बेची जा रही वस्तुओं में सब्जियां, फल, तैयार खाद्य सामाग्री, चाय, पकौड़े. र, अंडे, कपडे, वस्त्र दस्तकारी उत्पाद, पुस्तके/लेखन सामाग्री इत्यादि शामिल हैं और उनकी सेवाओं में नाई की दुकान, मोबी, पान की दुकान, लांड्री सेवाएं इत्यादि शामिल हैं। कौन-सी संस्थाएं ऋण उपलब्ध कराएंगी? अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक लघु वित्त बैंक, सहकारी बैंक, गैर-बैकिंग वित्तीय कंपनियां, सूक्ष्म वित्त संस्थाएं और एसएचजी बैंक। इस स्कीम का कर्यकाल मार्च, 2022 तक होगा। लाभार्थियाें के लिए शुरुआत में कार्य करने के लिये कितनी पूंजी ऋण की राशि दी जायेगी? प्रारंभिक कार्य करने लायक पूंजी ऋण एक वर्ष के ऋण अवधि के लिए रू.10,000/- तक है। मेरे पास सर्टिफिकेट ऑफ वेडिंग/पहचान पत्र है। मैं ऋण के लिए कैसे आवेदन कर सकता है? आप अपने क्षेत्र में किसी बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट (बीसी)/ सूक्ष्म-वित्त संस्था (एमएफआई) के एजेंट से संपर्क कर सकते हैं। यूएलबी (ULB) के पास इन व्यक्तियों की सूची होगी। वे आपका आवेदन भरने और मोबाइल ऐप/ वेब-पोर्टल में दस्तावेज अपलोड करने में आपकी मदद करेंगे। मुझे कैसे पता चलेगा कि मैं सर्वेक्षण सूची में हूं? आप पीएम स्वनिधि की वेबसाइट (omsvanidhi.mohua.gov.in) पर यह सूचना प्राप्त कर सकते हैं। मेरा नाम सर्वेक्षण विक्रेताओं की सूची में है, लेकिन मेरे पास न तो पहचान पत्र और न ही सर्टिफिकेट ऑफ वेडिंग है? क्या मैं ऋण सुविधा का लाभ उठा सकता हूँ? यदि हाँ, तो इसकी क्या प्रक्रिया है? हां,आप भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। विक्रेताओं को वेब पोर्टल के माध्यम से एक प्रोविजनल सर्टिफिकेट ऑफ वेंडिंग जारी किया जाएगा। बीसी/एजेंट आवेदन भरने और मोबाइल ऐप/पोर्टल में दस्तावेज अपलोड करने में आपकी मदद करेंगे। मैं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में रहता हूं और शहर में बिक्री का कार्य करता हूं। क्या में इस स्कीम के लिए पात्र हूँ? यदि हाँ, तो इसकी क्या प्रक्रिया है? या मैं शहरी विक्रेता है, लेकिन मुझे सर्वेक्षण में शामिल नहीं किया गया है। मैं स्कीम से किस प्रकार लाभ प्राप्त कर सकता हूँ? यह स्कीम उन विक्रेताओं के लिए भी उपलब्ध है जो आस-पास के परिनगरीय ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं और समीप के शहरों / कस्बों में आकर विक्री कार्य करते हैं तथा सर्वेक्षण में शामिल नहीं हो पाए हैं। यदि आप इस श्रेणी में आते हैं, तो आपको यूएलबी (ULB)/टाऊन वेंडिंग कमिटी (TVC) से सिफारिश पत्र (लेटर ऑफ रिकमेन्डेशन) प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगाः लॉक डाउन अवधि के दौरान कुछ राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा दी गई एककालिक सहायता का प्रमाण; वेंडिंग के उद्देश्य से बैंक एनबीएफसीएमएफआई से लिए गए पिछले ऋण के दस्तावेज अगर वह किसी वेंडर एसोसिएशन का सदस्य है तो उसकी सदस्यता का प्रमाण; कोई अन्य दस्तावेज जो यह साबित करते हों कि आप विक्रेता है। इसके अतिरिक्त सादे कागज पर सामान्य आवेदन के माध्यम से शहरी स्थानीय निकाय को भी अनुरोध कर सकते हैं कि वे आपके दावे की यथार्थता का पता लगाने के लिए स्थानीय स्तर पर पूछताछ करें । लेकिन यह जरूरी है कि समी फेरी वाले 24 मार्च, 2020 या उससे पहले हमारे शहर में वेंडिंग कर रहे हों। सीओवी (cov)/आईडी (D)/एलओआर (LOR) के अतिरिक्त केवाईसी (KYC) दस्तावेज कौनसे है? आधार कार्ड मतदाता पहचान पत्र' ड्राइविंग लाइसेंस मनरेगा कार्ड पैन कार्ड * अनिवार्य ब्याज सब्सिडी की दर और राशि कितनी है? ब्याज सब्सिडी की दर ७% है। सब्सिडी की राशि सीधे ही आपके खाते में त्रैमासिक आधार पर जमा की जाएगी। समय से पूर्व भुगतान करने पर सब्सिडी की स्वीकार्य राशि एक बार में जमा करवी जाएगी। 10,000 के ऋण हेतु, यदि आप समय पर सभी 12 ईएमआई (EMI का भुगतान कर देते हैं, तो आपको ब्याज सब्सिडी राशि के रूप में लगभग 400 रूपए प्राप्त होंगे। क्या ऋण के लिए किसी प्रकार का काेलेट्रल होगा? कोई काेलेट्रल देने की आवश्यकता नहीं है। डिजिटल लेन-देन की प्रोत्साहन राशि क्या? ऑन-बोर्डिड विक्रेताओं को निम्नलिखित मानदंड के अनुसार 50 से ₹100 तक की राशि में मासिक कैशबैक। पहले 50 पात्र लेन-देन करने पर-