परिचय झारखण्ड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (जतन) ग्रासरूट स्तर पर काम करने वाली संस्थाओ का समूह है जो पिछले सात सालों से झारखण्ड राज्य में महिला व्यापार की रोकथाम और सुरक्षित पलायन को बढ़ावा देने हेतु प्रयासरत हैं । वर्तमान में जतन राज्य के 16 जिलों में 20 संस्था साथियों के सहयोग से महिला गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए अधिकार आधारित सोच एवं प्रक्रिया के साथ कार्य कर रही है । सृजन फाउंडेशन, जतन नेटवर्क के लिए को-ऑरडीनेटिंग एजेंसी के रूप में कार्य कर रहा है । पृष्ठभूमि झारखण्ड से प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में महिला का पलायन देश के महानगरों में होता रहता है । यह देखा गया है की इनमें से अधिकांश महिलाएं दबाव और मजबूरीवश “घरेलू काम’’ के लिए पलायन करती है और साथ में यह भी देखा गया है कि “शादी’’ के नाम पर भी यहाँ से बड़ी संख्या में लडकियों को बहार ले जाया जाता है जो आगे चलकर यौन शोषण एवं ट्रैफिकिंग का शिकार होती है । इस पृष्ठभूमि में जतन राज्य में सुरक्षित पलायन को बढ़ावा देने एवं महिला गतिशीलता के अधिकार को सुनिश्चित करने हेतु कार्यरत है। दृष्टि ऐसे वातावरण का निर्माण करना जहां पलायन करने वाली महिला आज़ादी ,सुरक्षा , प्रतिष्ठा ,सम्मान और अधिकार के साथ अपनी परिस्थिति /जिंदगी की स्थिति को सुधारने के अवसर का प्रयोग कर सके । उदेश्य जतन एवं अन्य पलायन एवं ट्रैफिकिंग मुद्दे पर काम करने वाले नेटवर्क का सुरक्षित पलायन के मुद्दे पर क्षमता विकास एवं आपसी समन्वय स्थापित कर सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देना । पलायन करने वाली महिला और अन्य स्टेकहोल्डरों को सुरक्षित पलायन के मुद्दे और उनसे जुड़े अधिकारों पर जागरूक कर सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना । स्रोत एवं गंतव्य स्थल पर पलायन करने वाली महिला की कार्य स्थिति में सुधार और उनसे जुड़े अधिकारों ,क़ानूनी सेवा और इंसाफ़ तक पहुँच बनाना । सुरक्षित पलायन के प्रोत्साहन हेतु सम्बंधित कानूनों एवं नीतियों का समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु वक़ालत करना। रणनीति अधिकार आधारित प्रक्रिया सूचना का संग्रहण और विस्तारण क्षमता विकास न्याय के लिए हस्तक्षेप राज्य एवं अंतराज्य नेटवर्किंग एडवोकेसी गतिविधियाँ झारखण्ड संसाधन केंद्र के द्वारा सुरक्षित पलायन से सम्बंधित कानूनों ,नीतियों ,दस्तावेजों का संग्रहण ,सरलीकरण और विस्तारण का कार्य किया जाता है । जागरूकता कार्यक्रम पलायन करने वालों का संगठन निर्माण और स्रोत्र एवं गंतव्य स्थल पर उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम । पलायन के लिए अति संवेदनशील क्षेत्रों में “सूचना केंद्र’’ के माध्यम से सुरक्षित पलायन से सम्बंधित मुद्दों और अधिकारों के प्रति जागरूकता । इंसाफ़/न्याय तक पहुँच के लिए हस्तक्षेप केस वर्क और फैक्ट फाइंडिंग के द्वारा पलायन के दौरान या कार्य क्षेत्र में शोषण व अधिकारों का हंनन से प्रभावित लोगो को क़ानूनी सहयोग । क्षमता विकास “जतन’’ व दुसरे सम्बंधित नेटवर्क एवं अन्य घटकों के लिए नियमित रूप से बैठक , प्रशिक्षण ,एक्सपोज़र ,परिचर्चा का आयोजन करना । नेटवर्किंग पलायन करने वाली महिला के अधिकारों को सुनिश्चित करने के राज्य एवं अंतराज्य संस्थानों और अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ नेटवर्क स्थापित करना । एडवोकेसी सुरक्षित पलायन से सम्बंधित कानूनों एवं नीतियों के क्रियान्वयन के लिए तथ्य आधारित(एविडेंस बेस्ड) वक़ालत करना । लेखक : पूजा आयुष