भूमिका झारखण्ड राज्य में जीविकोपार्जन के विभिन्न साधनों को बढ़ावा देने हेतु राज्य स्तरीय संस्थाओं का संगठन (सफल) पिछले ४ वर्षों से कार्य कर रही है। “सफल” नेटवर्क का संचालन सृजन फाउंडेशन के द्वारा इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी (IGSSS) के वित्तीय सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का स्तर झारखंड राज्य में जहाँ आधी आबादी गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर कर रही है उनमें से कुछ परिवार तो गंभीर भूख से पीड़ित है एवं आधे से ज्यादा परिवार के बच्चे गंभीर कुपोषण की श्रेणी में है। इस परिस्थिति में “सफल” नेटवर्क अपने साथी संस्थाओं के सहयोग से खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु दो स्तर पर प्रयासरत है :- राज्य स्तर (१) राज्य स्तर पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के गुणवत्ता पूर्ण क्रियान्यवयन सुनिश्चित करने के लिए सफल नेटवर्क इस बात के लिए प्रयासरत है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को जल्द से जल्द राज्य में लागू किया जाय। सही लाभार्थी का चयन करने हेतू समावेसीकरण प्रक्रिया को शामिल किया जाय| मातृत्व लाभ योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि प्राप्ति प्रक्रिया को सरल किया जाय तथा शिकायत निवारण हेतु एक सशक्त तंत्र का निर्माण किया जा सके| “ सफल “ इस राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के लिए इसलिए भी वकालत करता है क्योंकि ये कानून जुलाई २०१३ को पास होने के बावजूद भी झारखण्ड राज्य में आज तक लागू नहीं हो पाया है। इसे लागू करने की घोषणा दो बार हुई इसके बावजूद भी इसे लागू नहीं किया जा सका। इस कानून के क्रियान्यवयन के लिए “सफल” साथी संस्थाओं की मदद से नियमावली बनाने हेतु सक्रीय रूप से कार्य कर रहा है ताकि अगले वित्तीय वर्ष में बिना किसी रुकावट के इसे लागू किया जा सके। पंचायत स्तर (२) पंचायत स्तर पर खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए “एक पंचायत को अपनाए “ अभियान चला रहा है। इसके अंतर्गत साथी संस्थाओं द्वारा एक – एक पंचायत का चयन करके उस पंचायत में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा से जुड़े योजनाओं जैसे – जन वितरण प्रणाली, मधायाहं भोजन एवं आंगनवाडी केंद्र में दी जाने वाली सेवाओं का आंकलन कर ग्राम एवं एवं पंचायत स्तर पर इसके सही क्रियान्यवयन हेतु समुदाय (पंचायत के सदस्य, ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता जैसे आंगनवाडी सेविका, ए.एन.एम, सहिया आदि) को जागरूक एवं प्रशिक्षित कर रही है| सृजन फाउंडेशन का प्रयास इस नेटवर्क के तहत पिछले वर्ष ५ भोगोलिक क्षेत्रों (संथाल परगना, उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर, कोल्हान एवं पलामू) में लगभग १०० स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून पर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसके साथ साथ मीडिया एडवोकेसी के तहत ४ जिले – बोकारो, सराइकेला –खरसावाँ, पाकुड़, गिरिडीह में मीडिया के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपरोक्त दोनों कार्यक्रम करने का उद्देश्य यह था कि विभिन्न स्तरों पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून एवं उसके प्रावधानों की जानकारी हो सके। दोनों कार्यक्रम से निकले मुख्य बिंदूंओं / सुझावों को राज्य स्तरीय सम्मलेन में सरकारी पदाधिकारियों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ साझा किया गया। “सफल” नेटवर्क “एक पंचायत को अपनाए “ अभियान के तहत २४ जिले के २४ साथी संस्थाओं के साथ पिछले एक वर्ष से कुपोषण को दूर करने हेतु कार्य कर रही है। सफल नेटवर्क झारखंड राज्य में कुपोषण मुक्त एवं सुनिश्चित खाद्य सुरक्षा के निर्माण की दिशा में अग्रसर और प्रयासरत – सबका साथ जरुरी| राजीव रंजन सिन्हा , सृजन फाउंडेशन