परिचय कीमत, गुणता और मूल्य के संबंध में जैसे-जैसे उपभोक्ता का जागरूकता स्तर बढ़ता है आमतौर पर मूल्य श्रृंखला में ऊपर बढ़ने की इच्छा होती है, तो उसकी झलक बेहतर गुनवत्ता के उत्पादों में मिलती हैं (न सिर्फ बेहतरीन गुणता बल्कि संसाधनों के कम खपत के मामले में भी) एयरकंडीशनर (और अन्य उपकरण जो बिजली से चलते हैं) के मामले में ऊर्जा दक्षता मानदंडों पर अधिक खरे उतरने वाले मॉडलों को देखें तो यह विकास क्रम और भी उत्साहजनक है अवश्य ही इनवर्टर प्रौद्योगिकी के साथ एसी के इर्दगिर्द यह चर्चा है की ऊर्जा दक्षता के मामले में ये सकरात्मक कदम है (अलग – अलग गति पर चलते हुए कमरे का तापमान समायोजित कर सकते हैं), जबकि इस क्षेत्र के फलने – फूलने के लिए बाजार व्यापक रूप से खुला है, ऐसे में हमारा परीक्षण इसी क्षेत्र पर ध्यान देता है जिसकी बाजार में बहुत बड़ी हिस्सेदारी हैं। भारत में ऐसी के कुल के कुल बाजार में करीब 75 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ स्प्लिट ऐसी अब बहुत अच्छे स्थान पर हैं। हमने आमतौर पर बिकने वाली क्षमता (1.5 टन) और भारत के ऊर्जा दक्षता ब्यूरों (बीईई) के तहत ऊर्जा लेबलिंग वाले घरेलू स्प्लिट एयर कंडीशनर के 9 ब्रांड का तुलनात्मक परिक्षण किया। परीक्षण कार्यक्रम कमे मुख्य रूप से आई.एस. 1391 (भाग – 2) के साथ सभी नवीनतम संशोधनों के साथ – साथ सुरक्षा अपेक्षा के लिए संबंधित आईइसी और आईएस 302-1-2008 अपनाएं गए हैं। संदर्भ के अन्य बिन्दुओं में बीईई के मानको लेबलिंग (एस एंड एल) कार्यक्रम के तहत परिक्षण मानदंड थे जो विंडो और स्प्लिट एयर कंडीशनर के लिए ऊर्जा लेबल अनिवार्य हैं तुलनात्मक परिक्षण स्वतंत्र एनएबीएल- प्रमाणित प्रयोगशाला में किया गया। परिणामों की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए हमने परीक्षण दोहराए। मुख्य निष्कर्ष 9 से डैकिन (3.51) एल जी (3.4) ब्लू स्टार , (3.38) और वोल्टास (3.32) स्पष्ट रूप से ऊर्जा दक्षता अनुपात के अपने दावे को पूरा करते हैन्जिसका मतलब हाई कूलिंग क्षमता के मामले में अधिक दक्ष हैं तथा बिजली की खपत के मामले में कम। पैनासोनिक और गोदरेज 5 स्टार की अपेक्षा (3.30 – 3.39) को पूरी करते हैं लेकिन अपनी घोषित ईईआर से मामूली कम है। सैमसंग (3.08), हिटाची (3.11) और ओ-जनरल (3.01) ब्रांड 5 स्टार ऊर्जा दक्षता रेटिंग के दावे पर खरे नहीं उतरे। सैमसंग और ओ-जनरल 3 स्टार रेटिंग और हिटाची 4 स्टार रेटिंग में आते हैं। कूल रूम कूलिंग प्रभाव ओ-जनरल ब्रांड में सबसे अधिक पाया गया (लेकिन यह बिजली का उपभोग सबसे अधिक करता है) जिसके बाद ब्लू स्टार और पैनासोनिक का स्थान रहा । सभी ब्रांड अधिकतम परिचालन परिक्षण में उत्तीर्ण हो गए (बाहर की तरफ तापमान 46 0C और वोल्टेज 207 एवं 253 वॉल्ट थी) जिसका मतलब ये गर्मी के दौरान अधिक तापमान में चलने में सक्षम है। कमरे में शोर का स्तर ब्रांड सैमसंग में सबसे कम पाया गया उसके बाद ब्लू स्टार का स्थान रहा और वोल्टास, एलजी और ओ-जरनल में अपेक्षाकृत अधिक शोर पाया गया। बाहरी यूनिट में शोर का स्तर डैकिन में सबसे रहा और हिटाची अधिक रहा। हालाँकि सभी में शोर का स्तर निर्धारित सीमा के अंदर ही रहा। सिर्फ डैकिन, हिटाची और ओ-जनरल में ही कॉपर कंडेसर कॉइल उपलब्ध कराई गई है, बाकी सभी में एल्यूमीनियम कॉइल है। आप जितनी क्षमता का एयर कंडिशनर खरीदते हैं वह रेटिड क्षमता से कम हो सकता है। बिजली बचाने के लिए, यदि आप कम तापमान पसंद करते है तो अपना एसी 25 0सी और 27 सी के बीच चलाएं, ठंडी हवा कमरे में फ़ैलाने के लिए एसी के साथ छत का पंखा चलाएं। कंस्यूमर वायस की सिफारिश श्रेष्ठ प्रदर्शन और ऊर्जा दक्ष डैकिन ऊर्जा दक्षता अनुपात में श्रेष्ठ डैकिन, एलजी ब्लू स्टार और वोल्टास का स्थान है। तुलनात्मक परिक्षण परिक्षण किए ब्रांड रैंक 100 में से कुल अंक (पूर्णांक) ब्रांड मॉडल निर्माता/विपणन खुदरा कीमत (रू.) वारंटी इनडोर यूनिट आयाम (सेमी) 1 93 डैकिन एफटी 50 बी 16 आर 50 एम्वी 16 डैकिन एयर- कंडीशनिंग इंडिया प्रा. लि. 38.500 1 वर्ष, 4 वर्ष 30.0x 114.7x 33.7 2 88 ब्लूस्टार 5 एमएचडब्ल्यू 18 जेडबीआर ब्लू स्टार लिमिटेड 36.000 1 वर्ष, 4 वर्ष एन. ए. 3 86 वोल्टास 185 पीएक्स वोल्टास लि, 33.500 1 वर्ष, 5 वर्ष 89.8 x 22.9 x 29.6 4 86 एलजी एलएसए 5 एआर 5 एम् एलजी इलेक्ट्रोनिक्स इंडिया प्रा.लि. 32,752 1 वर्ष, 4 वर्ष एन. ए. 5 86 पैनासोनिक पैनासोनिक इंडिया प्रा. लि. 34,200 1 वर्ष, 5 वर्ष 90 x 20.2 x 28 6 84 गोदरेज गोदरेज एंड वॉयस एमटीडी का. लि. 29,268 1 वर्ष, 5 वर्ष एन.ए. 7 80 ओ-जरनल टी. ए. जनरल प्रा. लि. 48,000 1 वर्ष, 5 वर्ष 105 x 29 x 22 8 78 हिटाची हिटाची होम एंड लाइफ सौल्यूशन (इंडिया) लि. 42,629 1 वर्ष, 5 वर्ष एन. ए. 9 77 सैमसंग सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रोनिक्स प्राइवेट लि. 37,300 1 वर्ष, 5 वर्ष स्कोर रेटिंग : >90% बहुत अच्छा 71-90% अच्छा, 51-70% औसत, 30-50% खराब, <30% बहुत खराब * सभी ब्रांड ने उत्पाद पर एक साल की वारंटी और कम्प्रेशर पर चार/पांच साल की वारंटी दी है। सामाजिक संबंध जानकारी हासिल करके पसंद करने में उपभोक्ताओं की मदद करने के अलावा, इस परिक्षण रिपोर्ट में निर्माताओं को ऐसा वातावरण तैयार करने के लिए प्रेरित करने में ध्यान केन्द्रित किया जाट है ताकि वे ऊर्जा दक्ष उत्पाद बना सकें। बिजली का कम उपभोग करने वाले और ऊर्जा बचाने वले ब्रांड को कंज्यूमर वॉयस की रिपोर्ट में हमेशा बेहतर दर्जा दिया जाता है। डीक्ष उपकरणों के जरिए बचाई गई प्रत्येक वॉट बिजली धरती के लिए बहुमूल्य है। ऊर्जा लेबल रिक्वायरमेंट् हमने जिन 5 स्टार लेबल एसी का परिक्षण किया उस समय ईईआर न्यूनतम 3.30 से अधिकतम 3.49 था। पहली जनवरी, 2014 को प्रभावी, स्लिप्टएयर कंडिशनर के लिए 5 स्टार लेबल अपेक्षा 3.50 और 4 स्टार के लिए 3.30 – 3.39 हैं। ऊर्जा दक्षता अनुपात (01.01.2014 से 31.12.2015 तक) स्टार लेबल न्यूनतम अधिकतम 1 स्टार * 2.70 2.89 2 स्टार ** 2.90 3.09 3 स्टार *** 3.10 3.29 4 स्टार **** 3.30 3.49 5 स्टार ***** 3.50 परिक्षण के परिणाम (परफोर्मेंस के लिए) ईई आर कुल रूप कूलिंग दक्षता। बिजली का उपभोग। अधिकतम परिचालन दशा परीक्षण। शोर का स्तर। नमी दूर करना। शुद्ध पूर्ण संवेदी प्रभाव ऊर्जा दक्षता अनुपात ईईआर उच्च ईईआर वाला। एयर कंडिशनर अधिक ऊर्जा बचाता है तथा अधिक दक्ष होता है – जो बिजली के कम उपभोग के साथ अधिक कूलिंग देता है। ईईआर मानक दशाओं में रेटिड कूलिंग क्षमता है और रेटिड पॉवर इनपुट का अनुपात है। ए. सी. की दक्षता सीधे तौर पर एयर कंडीशनिंग सिस्टम की परिचालन लागत को प्रभावित करती है दक्षता अनुपात का पता कुल कूलिंग/हिटिंग क्षमता से चलता है जो हम एसी सिस्टम से प्रति यूनिट पावर देकर प्राप्त कर सकते हैं। आप बाजार में उपलब्ध अधिक स्टार रेटिड उत्पादों के इस्तेमाल से बिजली का उपभोग कम कर सकते हैं (5 स्टार का मतलब सबसे अधिक दक्ष और 1 स्टार का मतलब सबसे कम दक्ष)। तुलनात्मक परिक्षण ब्रांड दावा किया परिणाम (वाट) प्रतिशत परिवर्तन 20 में से अंक टिप्पणी डैकिन 3.40 3.51 + 3.29 20 पास क्योंकी घोषित ईईआर से अधिक ब्लू स्टार 3.33 3.38 + 1.50 17.75 पास क्योंकी घोषित ईईआर से अधिक वोल्टास 3.31 3.32 0.30 16.31 पास क्योंकी घोषित ईईआर से अधिक एलजी 3.40 3.43 + 0.88 17.33 पास क्योंकी घोषित ईईआर से अधिक पैनासोनिक 3.43 3.38 -1.46 16.66 घोषित मूल्य से मामूली कम लेकिन 5 स्टार रेटिंग बेड में गोदरेज 3.45 3.33 -3.75 15.42 घोषित मूल्य से मामूली कम लेकिन 5 स्टार रेटिंग बेड में ओ – जनरल 3.15 3.01 -4.45 10.41 घोषित मूल्य से कम इसलिए 3 स्टार है हिटाची 3.45 3.11 -9.86 10.29 घोषित मूल्य से कम इसलिए 4 स्टार है सैमसंग 3.38 3.08 -8.88 10.13 घोषित मूल्य से कम इसलिए 3 स्टार है डेकिन, एलजी, ब्लू स्टार और वोल्टास स्पष्ट रूप से ईईआर के अपने दावे को पूरा करते हैं । पैनासोनिक और गोदरेज अपनी घोषित ईईआर की तुलना में मामूली कम है। सैमसंग (3.08), हिटाची (3.11) और ओ – जनरल (3.01) बीईई 5 स्टार ऊर्जा दक्षता रेटिंग को पूरा नहीं करते इसलिए 5 स्टार के रूप में पास नहीं हो सके। घोषित बनाम मापी गई क्षमता ब्रांड वास्तविक कूलिंग क्षमता (बीटीयू/घंटा) घोषित कूलिंग क्षमता (वाट) वास्तविक कूलिंग क्षमता (वाट) मापी गई क्षमता (टन में) डैकिन 17,270 5,200 5,071.30 144 ब्लू स्टार 18,334 5,175 5,373.20 152 गोदरेज 15,241 4,900 4,466.60 127 एलजी 17,979 5,275 5,269.10 149 वोल्टास 17,380 5,100 5,093.70 144 पैनासोनिक 18,246 5,280 5,927.40 152 हिटाची 16,812 5,410 4,347.00 140 ओ – जनरल 18,409 5,300 5,395.20 153 सैमसंग 16,971 5,300 4,973.80 141 1 टन = 12,000 बीटीयू (ब्रिटिश थर्मल यूनिट) / घंटा = 3,514 वाट ओ – जनरल, पैनासोनिक और ब्लू straस्टार को छोड़कर, अन्य सभी ब्रांड की क्षमता उनकी दावा की गई क्षमता से कम थी। रूम की कुल कूलिंग क्षमता रूम की कूलिंग क्षमता स्पेस से ऊष्मा दूर करने के लिए एयर कंडीशनिंग यूनिट की उपलब्ध क्षमता है। इसका मतलब जितनी अधिक क्षमता होगी वह कूलिंग और नमी का प्रभाव कदूर करने के मामले में उतना ही बेहतर होगा। कुल रूम कूलिंग प्रभाव ओ- जनरल में सबसे अधिक था जिसके बाद ब्लू स्टार और पैनासोनिक का स्थान रहा। गोदरेज इस परिक्षण में सबसे नीचे रहा जिसके बाद हिटाची का स्थान था। बिजली का उपभोग (इनपुट पावर) वॉट इनपुट पावर के लिए एयर कंडिशनर की रेटिंग 1,420 वॉट के बीच की गई। इनपुट पावर निर्माता ब्रांड 10 में से अंक ओ – जनरल 9.93 ब्लू स्टार 9.88 पैनासोनिक 9.71 एलजी 9.62 वोल्टास 9.18 डैकिन 9.1 सैमसंग 8.88 हिटाची 8.76 गोदरेज 7.61 अधिकतम परिचालन दशाएँ इस परिक्षण का उद्देश्य यह सिद्ध करना था कि एयर कंडिशनर अधिकतम परिचालन दशाओं (जब बाहर का तापमान 460cCC होत है तथा वोल्टेज कि आपूर्ति कम या अधिक होती रहती है) के तहत संतोषजनक ढंग से चलने में सक्षम है या नहीं। सभी ब्रांड के लिए, मशीन परिक्षण दशाओं में वो घंटे चलाई गई। दो घंटे के बाद, मशीन तीन मिनट के लिए बंद कर दी गई। मशीन का स्विच बंद होने पर वोल्टेज में वृद्धि तीन प्रतिशत से कम थी। परिक्षण के दौरान यूनिट को कोई क्षति नहीं हुई। मशीन चालू होने के बाद लगातार एक घंटे तक चलती रही तथा कोई ट्रिपिंग नहीं हुई। सभी ब्रांड परिक्षण दशाओं में चलने में सक्षम रहे। ब्रांड बिजली की खपत (वॉट में) 10 में से अंक गोदरेज 1,340 10 डैकिन 1,441 8.99 वोल्टास 1,533 8.07 एलजी 1,535 8.05 हिटाची 1,586 7.33 ब्लू स्टार 1,587 7.12 पैनसोनिक 1,583 7.01 सैमसंग 1,617 6.63 ओ-जनरल 1,795 4.08 तुलनात्मक परिक्षण परफोर्मेंस परिक्षण मानदंड भारांक डैकिन ब्लू स्टार बिजली की खपत 10 8.99 7.12 कुल रूम कूलिंग प्रभाव 10 9.1 9.88 नमी दूर करना 5 3.65 4.78 शुद्ध कुल संवेदी प्रभाव 5 4.84 3.71 ऊर्जा कुल संवेदी प्रभाव 20 20 17.75 अधिकतम परिचालन दशा परिक्षण 10 10 10 शोर का स्तर 8 6.49 6.8 शोर का स्तर रेटिड वोल्टेज और रेटिड आवृति के साथ आदर और बाहर की तरफ शोर का स्तर मापा गया । इंडोर यूनिट के लिए अधिकतम ध्वनि स्तर 58 डेसिबल से अधिक नहीं होना चाहिए और बाहरी यूनिट के लिए 68 डेसिबल से अधिक नहीं होनी चाहिए। शोर का स्तर सैमसंग में सबसे कम था जिसके बाद ब्लू स्टार और गोदरेज का स्थान रहा। वोल्टास, एलजी में शोर का स्तर सबसे अधिक था जिसके बाद ओ-जनरल का स्थान रहा। सभी ब्रांड में शोर का स्तर निर्धारित सीमा के अंदर रहा। नमी दूर करना इसका मतलब कंडिशन किए जाने वाले स्पेस से क्वथन के लिए आवश्यक ताप को दूर करने के लिए एसी की कुल उपलब्ध क्षमता है। हिटाची परिक्षण में अव्वल रहा जिसके बाद ब्लू स्टार और वोल्टास का स्थान रहा। संवेदी ऊष्मा ऊष्मा जो वास्तु में तापमान में परिवर्तन का कारण बनती है उसे संवेदी ऊष्मा कहते हैं। जब कोई वस्तु उष्मित होती है तो उसका तापमान बढ़ता है क्योंकि उसने ऊष्मा जुड़ जाती है । ऊष्मा में वृद्धि संवेदी ऊष्मा कहलाती। इसी प्रकार जब वस्तु में से ऊष्मा निकली जाती है तो उसे भी संवेदी ऊष्मा कहते हैं। अव्यक्त ऊष्मा प्रकृति से सभी शुद्ध तत्व अवस्था बदलने में सक्षम होते हैं। ठोस तरल बन सकते है (बर्फ से पानी) और तरल गैस बन सकते है (पानी से वाष्प)। ऐसे परिवर्तन के लिए इन्हें ऊष्मा जोड़ने या हटाने की जरूरत होती है। जो ऊष्मा इनमें परिवर्तन का करण बनती है उसे अव्यक्त ऊष्मा कहते हैं। हालाँकि अव्यक्त ऊष्मा तत्व के तापमान को प्रभावित नहीं करती। उदहारण के लिए, पानी उबलने के समय 1000C पर ही रहता है। पानी को उबलता रखने के लिए जोड़ी जाने वाली ऊष्मा अव्यक्त कहलाती है। जो ऊष्मा तापमान में कोई परिवर्तन होने के साथ अवस्था के बदलाव का करण बनती है उसे अव्यक्त ऊष्मा कहते हैं। गोदरेज एलजी वोल्टास पैनासोनिक हिटाची ओ-जरनल सैमसंग 10.00 8.05 8.07 7.01 7.33 4.08 6.63 7.61 9.62 9.18 9.71 8.76 9.99 8.88 4.21 3.85 4.48 3.81 4.84 4.08 3.76 4.28 4.64 4.01 4.68 3.65 4.43 4.74 15.42 17.33 16.31 16.86 10.29 10.41 10.13 10 10 10 10 10 10 10 6.57 6.28 6.29 6.31 6.31 6.29 6.74 संवेदी प्रभाव इसका मतलब कंडिशन किए जाने वाले स्पेस से संवेदी ताप को दूर करने के लिए एसी की क्षमता है। कुल संवेदी प्रभाव डैकिन में सबसे अधिक था जिसके बाद सैमसंग और पैनासोनिक का स्थान रहा। कुल संवेदी प्रभाव हिटाची में सबसे कम था। सुरक्षा के लिए करंट रिसाव। विद्युत रोधन प्रतिरोध। वैद्युत शक्ति सभी नौ ब्रांड तीनों परीक्षणों में संतोषजनक ढंग से उत्तीर्ण हो गए। भौतिक अवलोकन के लिए पैकेजिंग/मार्किंग मजबूती और सुरक्षित परिवहन के लिए पैकिंग की किस्म और गुणवता पैकेजिंग की सामग्री पुनर्वक्रण योग्य/जैवअवक्षय, डस्टप्रूफ। ग. ढुलाई के लिए प्रावधान और पुन: उपयोग क्षमता एलजी, पैनासोनिक, सैमसंग और ब्लू स्टार में पैकेजिंग की गुणवत्ता बहुत अच्छी थी। निर्माताओं की प्रतिक्रिया परीक्षण किए गए ब्रांड के परिक्षण परिणामों के प्रकाशन से पहले संबधित निर्माताओं/विपणनकों के विचार/टिप्पणी आमंत्रित करने के लिए उन्हें दिखाया गया। हमने यहाँ उनकी टिप्पणी को संक्षेप में दिया है। ब्रांड निर्माता की टिप्पणी वॉयस सोसाइटी का जवाब डैकिन, वोल्टास, ब्लू स्टार, पैनासोनिक परिक्षण परिणमों के संबंध में पूछताछ/स्पष्टीकरण सभी ब्रांडो को विस्तार से जवाब दिया गया\ सैमसंग कूलिंग परिक्षण का ब्यौरा मांगा गया उपलब्ध कराया गया। गोदरेज प्रयोगशाला के कूलिंग परिक्षण की रिपोर्ट का सार प्रस्तुत गया हमारी प्रयोगशाला ने रिपोर्ट के अनुसार परिणामों की पुष्टि की ओ- जनरल क. कूलिंग क्षमता परिक्षण अवस्था का ब्यौरा मांगा ख. बीईई के साथ पंजीकरण के अनुसार परिक्षण किया गया मॉडल 4 स्टार है। क. परिक्षण अवस्थाएँ उपलब्ध कराई गई ख. वास्तविक ईईआर 3.01 की गई है जिसका मतलब है कि 5 स्टार 3.01रेटिड की तुलना में 3 स्टार है। हिटाची दिए गए कूलिंग क्षमता आंकड़े सही नहीं और स्वीकार्य नहीं हैं परिक्षण परिणामों पर उनकी टिप्पणी मांगी गई थी लेकिन निर्धारित समय के अंदर उन्होंने जवाब नहीं दिया। ह हम उनकी मौजदूगी में परिक्षण करते यदि वे निर्धारित समय के अंदर जवाब देते तुलनात्मक परिक्षण विभिन्न स्टार रेटिंग पर 1.5 टन विंडो या स्लिप्ट एयर कंडिशनर के लिए ऊर्जा और लागत बचत स्टार न्यूनतम ऊर्जा स्टार (लगभग दक्षता अनुपात (ईईआर) अधिकतम कूलिंग क्षमता (वॉट) इनपुट पावर (वॉट) यूनिट खपत/के डब्ल्यू एच विद्युत लागत/प्रतिदिन (रू.) विद्युत लागत/महीना (रू.) बचत प्रति महीना (1 स्टार ) (रू.) 1* 2.7 6,200 1,926 15.4 108 3,234 0 2** 2.9 5,200 1,793 14.34 100 9,011 223 3*** 9.1 5,200 1,677 13.42 94 2,818 416 4**** 3.3 5,200 1,575 12.6 88 2,646 688 5***** 3.5 5,200 1,486 11.89 83 2,497 737 टिप्पणी : आठ घंटे प्रतिदिन चलने की कल्पना करते हुए तथा प्रति यूनिट प्रभार 7.00 रूपये उत्पादन और पैकेजिंग पर मार्किंग क. निर्माता का नाम और पता ख. टाइप और मॉडल और क्रम संख्या ग. रेफ्रिजरेंट और चार्ज घ. रेटिड वोल्टेज, फेज, आवृत्ति ङ. कूलिंग क्षमता च. रेटिड अवस्थाओं में पावर की खपत छ. रेटिड अवस्थाओं पर नामिक करंट ज. आयाम झ. दोनों यूनिट के साथ साथ पैकेजिंग पर ऊर्जा लेबल सभी ब्रांडों ने भारतीय मानक के अनुसार प्रासंगिक मार्किंग और लेबलिंग जानकारी कराई है। कौन सा एयर कंडिशनर अच्छा है : विंडो या स्लिप्ट ? मानदंड एयर कंडिशनर स्थापन करने से आसान विंडो एयर कंडिशनर कीमत विंडो एयर कंडिशनर कहीं भी आसानी से लगा सकते हैं स्लिप्ट एयर कंडिशनर शोर का स्तर स्लिप्ट एयर कंडिशनर कक्ष सौन्दर्य स्लिप्ट एयर कंडिशनर मॉडलों की विविधता स्लिप्ट एयर कंडिशनर अधिक से अधिक 2 टन की आवश्यकता स्लिप्ट एयर कंडिशनर बिजली की खपत दोनों में बिजली की एक सी खपत स्टार – रेटेड मॉडल दोनों प्रकार में उपलब्ध गतिशीलता , स्थानातंरण विंडो एयर कंडिशनर इनवर्टर प्रौद्योगिकी : ब्लॉक में नवीनतम इनवर्टर मॉडल का मतलब है कि कम्प्रेशर विभिन्न गति के ड्राइव या ‘इनवर्टर’ से बिजली ल्तःई जो अपेक्षित आउटपुट से मेल खाने के लिए धीमी से तेज गति के दायरे में चलता है। अधिकांश पारंपारिक कम्प्रेशर स्थिर गति पर चलते है और इस किस्म की यूनिट की क्षमा विभिन्न अन्तराल पर स्विच चालू या बंद होने के अनुसार अलग – अलग होती है। इनवर्टर सामान्य उपयोग के तहत एयर कंडिशनर के प्रदर्शन और ऊर्जा दक्षता में सुधार करते हैं। इनवर्टर यूनिक कमरे को ठंडा या गरम करने में आवश्यक क्षमता पर आधारित धीरे –धीरे अपनी क्षमता बढ़ाती है। नॉन – इनवर्टर की तुलना लैम्प का स्विच चालू या बंद करने से की जा सकती है। इस किस्म की यूनिट का स्विच चालू होने से पूरे लोड पर चालू कर देगी। फायदे आप अधिक तेजी के साथ अपने इच्छित आरामदायक तापमान पर पहुंचते हैं। शुरू होने के समय एक तिहाई कम की गया है आप ऊर्जा और पैसा भी बचाते है बिजली की खपत में 30 प्रतिशत कमी होती है। ऊर्जा खपत की लागत एक तिहाई कम की गई (सामान्य चालू/बंद यूनिक की तुलना में) तापमान में कोई घटत बढ़त नहीं अपने एसी को दक्षतापूर्वक कैसे चलाएं 25 से 28 डिग्री सेल्सियस पर चलाएँ, यदि आप कम तापमान पसंद करते है, तो छत के पंखे के साथ एसी इस्तेमाल करना समझदारी हो। कमरे को सभी दिशाओं से ऊष्मा रोधी करने का प्रयास करे। स्टार रेटिंग की जाँच करें। एसी कंडेसर को छाया में रखें। अच्छी तरह से छाया में होने से कंडेसर सीधे धुप में रहने वाले कंडेसर की तुलना में 10 प्रतिशत कम बिजली इस्तेमाल करेगा 26 से नीचे प्रत्येक डिग्री की ऊर्जा खपत बढ़ाती है। अपने एसी का फिल्टर नियमित रूप से साफ करें क्योंकि यह ऊर्जा की खपत को प्राय: 10 प्रतिशत कम करने में मदद कर सकता है। स्रोत: उपभोक्ता कार्यों के मंत्रालय, भारत सरकार