परिचय मैरी बिस्कुट का नाम ग्रांड डचेज मारिया मैरी एलेक्जेंडर के नाम पर पड़ा जो रूस के जार एलेक्जेंडर द्वितीय और रानी विक्टोरिया के दूसरे बेटे एडिनबर्ग के राजकुमार की पत्नी थी। उनकी इस तरह की प्रसिद्धी के प्रभाव को देखते हुए ब्रिटिश बेकरी ने 1874 में उनकी एक शाही परिवार में हों रही शादी में नये तरीके का बिस्कुट बनाने का निर्णय लिया। उस समय विक्टोरिया के साम्राज्य में यह बहुत प्रचलित हुआ। विश्व में प्रसिद्ध है और सबकी पंसद बना हुआ है। भारतीय बाजार में भी मैरी एक अत्यधिक बिकने वाला बिस्कुट है। कंस्यूमर वॉयस ने बाजार में उपलब्ध मैरी बिस्कुट में 7 ब्रांड खरीदकर प्रयोगशाला परीक्षण किया। जिन्दगी की इस आपाधापी में बने रहने और पाने लिए सुख-सुविधा की प्रत्येक चीज को जुटाने की जुगाड़ में इंसान मशीन बन चूका है। सुबह आलार्म के साथ उठते ही वह दौड़ना शुरू कर देते हैं। आधा-अधुरा खाकर ऑफिस के लिए निकल जाते हैं और 10-11 बजते ही पेट में चूहे कूदना शुरू कर देते हैं पर यदि कुछ गरिष्ट भोजन खा लेंगे तो दोपहर के खाने का क्या होगा ऐसे में एक कम चाय और दो बिस्कुट आपको एक से दो घंटे के भूख से राहत दिला कसते हैं। आज बाजार में बिस्कुट में भी स्वस्थ्यवर्धक कि और कम कैलोरी वाले बिस्कुटों की तलाश कर रहे हैं ऐसे में मैरी बिस्कुट सेहत को लेकर सजग लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है। मैरी बिस्कुट ब्रांड का मूल्यांकन बाजार से 7 बिस्कुट के पैकेट खरीदे गये- 1- ब्रिटानिया मैरी गोल्ड 2- मैकविटिज मैरी 3- पारले मैरी (गेंहू के लाभ के साथ) 4- प्रिया गोल्ड मैरी लाईट 5- सनफीस्ट मैरी लाईट (अत्यधिक साथ) 6- पंतजलि मैरी 7- डीव्ज ब्राउन मैरी ब्रांड ब्रिटेनिया मैरी गोल्ड डीव्ज ब्राउन मैरी मैकविटिज मैरी अधिकतम खुदरा मूल्य (रूपये) 30 12 30 कुल वजन (ग्राम) 300 120 300 100 ग्राम का इकाईमूल्य (रूपये) 10 10 10 सही रहने की अवधि (माह ) 6 6 6 परीक्षण के मुख्य परिणाम इकाई मूल्य:- इसके माध्यम से उपभोक्ता को किसी भी उत्पाद के सस्ते और महंगे होने का आंकलन करने में आसानी होती है। पंतजलि सबसे सस्ता और प्रियागोल्ड सबसे मंहगा ब्रांड पाया गया। सही रहने के अवधि: इससे किसी भी उत्पाद के सही रहने की, इस्तेमाल किये जा सकने की अवधि का पता चलता है। किसी खाद्य पदार्थ की सही रहने की अवधि ही बताती है कि कोई खाद्य पदार्थ उपभोक्ता के लिए कब तक खाने योग्य है। ब्रांड मैकविटिज और प्रियागोल्ड के बिस्कुट की सही रहने की अवधि 9 महीने और बाकी सभी की 6 महीने है। आहार रेशे: यह सेहत के लिए कई मायने में लाभदेय है जिसमें विभिन्न लाभ छिपे है: - कब्जियत में लाभकारी - आंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक - कोलेस्ट्रोल लेवल को कम रखता है। - रक्त शर्करा को नियंत्रित रखता है। - वजन को भी नियंत्रित रखता है। आहार रेशे से लाभ वाले शीर्ष तीन ब्रांड डिब्ज, पंतजलीऔर प्रियागोल्ड रहे। संवेदी जाँच: मैरी बिस्कुट के सभी ब्रांड की संवेदी जाच का मूल्यांकन दिल्ली विश्वविद्यालय के विख्यात कॉलेज की खाद्य और पोषक प्रयोगशाला में विशेषज्ञ समूह द्वारा किया गया। आहार रेशे, वसा और चीनी क्रमांक ब्रांड आहार रेशे % वसा % चीनी % 1 डीव्ज ब्राउन 6.34 11.15 16.54 2 पंतजलि 6.20 10.36 15.87 3 प्रियागोल्ड 4.99 12.47 17.85 4 सनफीस्ट 3.34 11.37 18.01 5 पारले 2.95 14.17 18.35 6 ब्रिटानिया 2.94 12.98 18.99 7 मैकविटिज 0.98 9.65 9.17 पारले मैरी (गेंहू के लाभ के साथ) पंतजलि प्रिया गोल्ड मैरी लाईट सनफीस्ट मैरी लाईट (अत्यधिक साथ) 25 10 40 20 250 120 300 200 10 8.33 13.33 10 6 6 9 6 जाँच में बिस्कुट के विभिन्न मापदडों को शामिल किया गया_ दिखावट सुगंध स्वाद संरचना खाने के बाद का स्वाद कुल मिलकर स्वीकार्यता समूह द्वारा की गई जाँच में बिस्कुट की दिखावट,,सुगंध, स्वाद, संरचना खाने के बाद का स्वाद, कुल मिलकर स्वीकृति के लिए कुछ इस आधार पर अंक दिए गया: 5. अंक बहुत अच्छा 4. अंक अच्छा 3. अंक औसत २. अंक खराब १. अंक बहुत खराब कंस्यूमर वॉयस की अनुशसा (सिफारिश) उपभोक्ता के स्वाद के लिए संवेदी जाँच में सबसे बेहतर दो ब्रांड रहे ब्रिटानिया व मैकविटिज समूह द्वारा मैरी बिस्कुट के विभिन्न ब्रांडों का संवेदी मूल्याकन (औसत अंक) क्रामंक ब्रांड दिखावट सुगंध स्वाद संरचना खाने के बाद स्वाद कुल मिलाकर स्वीकार्यता 1 ब्रिटानिया 4.2 4.0 4.1 4.3 4.1 4.2 2 मैकविटिज 4.3 4.0 3.9 4.2 3.9 4.2 3 सनफीस्ट 4.2 4.0 4.1 4.2 3.8 4.0 4 पारले 3.7 3.8 3.8 4.0 3.6 3.9 5 प्रियागोल्ड 4.0 3.6 3.6 3.6 3.7 3.9 6 पंतजलि 3.7 3.5 3.5 3.8 3.5 3.5 7 डीव्ज ब्राउन 3.4 3.3 3.3 3.6 3.5 3.5 कैसे करें चुनाव आजकल उपभोक्ता अपनी सेहत के प्रति काफी सजग होंगे गयें हैं इसलिए वह बिस्कुट में भी स्वास्थ्यवर्धक और सुपाच्य बिस्कुटों के तलाश कर रहे हैं। मैरी बिस्कुट खाने में स्वस्दिष्ट, स्वास्थ्यवर्धक और सुपाच्य होते हैं और भारत में इन बिस्कुटों की खपत दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मैरी बिस्कुट आम बिस्कुटों की तुलना में स्वास्स्थ के लिए ज्यादा लाभप्रद होते हैं। भारत ही एकमात्र ऐसा देश हैं जहाँ शहर के लोगों के बीच में मधुमेह एक भयंकर बीमारी के रूप में उभर सामने आया है। ज्यादातर उपभोक्ता मैरी को इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि उससे उनको कम कैलोरी और कम चीनी मिलती है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में बाजार इन मैरी बिस्कुट के विकल्पों से भरे पड़े हैं। इनकी पैकिंग प्लास्टिक के बैग में कुछ इस तरह की जाती है कि निकालते समय यह टूटे नहीं। खरीदने से पहले बिस्कुटों की निर्माण की तिथि और खराब होने की तिथि अंकित हैं यह नहीं यह जरुर देखन जरूरी है कि कहीं यह खराब तो नहीं है। उपयोग के बाद बचे हुए बिस्कुटों को कैसे रखें एक बार पैकेट खोलने के बाद बचे हुए बिस्कुटों में नमी आ सकती है इसलिए इनको एयर टाइट कंटेनर यह पोलिथिन बैग में रबड़बैंड लगाकर रखना चाहिए। मैरी बिस्कुट से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - डॉक्टर अपने मरीजों से मैरी बिस्कुट का सेवन करने को कहते है। यह कैलोरी के प्रति जागरूक लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी है 3 से चार बिस्कुट व्यक्ति को पूरे दिन के लिए काफी है लेकिन सिर्फ यह सोचकर कि इसमें कैलोरी की मात्रा कम है इसका सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। - दो से तीन घंटों के लिए भूख को मिटने के लिए यह बिस्कुट एक अच्छा विकल्प है। यदि आप भूखे पेट नहीं रह सकते तो आप इसे हमेशा अपने बैंग में रख सकते हैं। स्रोत: उपभोक्ता कार्यों के मंत्रालय, भारत सरकार