भारत सरकार ने 9.12.2024 को बीमा सखी- "महिला कैरियर एजेंट (एमसीए) योजना" शुरू की। यह एक वजीफा योजना है, जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए है , जिसकी वजीफा अवधि 3 वर्ष है । भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कार्यान्वयन एजेंसी है। महिलाओं को लाभ एलआईसी बीमा सखियों को उनके करियर को आगे बढ़ाने के लिए कई प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहनों के माध्यम से अवसर प्रदान करती है। एलआईसी बीमा सखियों को उनकी नियुक्ति के बाद पहले तीन वर्षों तक वजीफा देती है ताकि उन्हें जीवन बीमा एजेंसी के रूप में करियर बनाने में मदद मिल सके। यह वजीफा योजना उनके कमीशन भुगतान के अतिरिक्त है और कुछ निश्चित प्रदर्शन मानदंडों पर निर्भर करती है। वजीफे की राशि पहले वर्ष में 7000 रुपये प्रति माह से लेकर तीसरे वर्ष में 5000 रुपये प्रति माह तक होती है। स्नातक बीमा सखियाँ, 5 वर्ष की अवधि पूरी करने के बाद, पात्रता मानदंडों को पूरा करने पर, एलआईसी के प्रशिक्षु विकास अधिकारी के पद हेतु भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं। योजना के लिए पात्रता आवेदन की तिथि पर न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। प्रवेश के समय अधिकतम आयु 70 वर्ष (अंतिम जन्मदिन) होगी। न्यूनतम योग्यता - 10वीं कक्षा उत्तीर्ण। मौजूदा एजेंट या कर्मचारी के रिश्तेदार एमसीए के रूप में भर्ती होने के पात्र नहीं होंगे। रिश्तेदारों में निम्नलिखित पारिवारिक सदस्य शामिल होंगे - पति या पत्नी, गोद लिए गए और सौतेले बच्चों सहित बच्चे (चाहे आश्रित हों या नहीं), माता-पिता, भाई, बहन और सगे ससुराल वाले। निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी या पुनर्नियुक्ति चाहने वाले पूर्व एजेंट को एमसीए योजना के अंतर्गत एजेंसी नहीं दी जाएगी। मौजूदा एजेंट एमसीए के रूप में भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते। LIC ने वित्त वर्ष 2024-25 में बीमा सखियों को 62.36 करोड़ रुपये वजीफे के रूप में दिए हैं। चालू वित्त वर्ष (2025-26) में, LIC ने इस योजना के लिए 520 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध कराया है, जिसमें से 14.7.2025 तक 115.13 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वर्तमान में, देश में 2,05,896 बीमा सखियां हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन एलआईसी की वेबसाइट पर भरा जा सकता है आवश्यक दस्तावेज़ नवीनतम पासपोर्ट आकार की तस्वीर आयु प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रति पते के प्रमाण की स्व-सत्यापित प्रति शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रति स्रोत: एलआईसी