रामगढ़
12 सितंबर 2007 को रामगढ़ को जिला बनाया गया था। यह पूर्व हजारीबाग जिले से बना था। रामगढ़, झारखंड राज्य के केंद्र में स्थित है। यह प्रसिद्ध माँ छिन्मस्तिका मंदिर के साथ एक खनन, औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्र है। रामगढ़ के नाम का तात्पर्य “भगवान राम का किला” है। रामगढ़ जिले का नाम रामगढ़ शहर के नाम पर रखा गया है, जो इसका वर्तमान मुख्यालय है।