অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

झारखण्ड के जल संसाधन विभाग में केंद्रीय एवं राज्य योजनाओं की विवरणी

झारखण्ड के जल संसाधन विभाग में केंद्रीय एवं राज्य योजनाओं की विवरणी

योजना/ कार्यक्रम का नाम - वृहद एवं मध्यम सिंचाई परियोजना

उद्देश्य - राज्य के सिंचाई क्षेत्र में वृधि भूगर्भ जल का सरक्षण, दोहन इष्टतम उपयोग एवं आधारभूत संरचनाओं का रख-रखाव।

मुख्य बिन्दु/ विशेषताएं - 11 व्रहद एवं 21 माध्यम सिंचाई योजनाएं

योजना/ कार्यक्रम का नाम - भूगर्भ जल सर्वेक्षण एवं कृत्रिम पुनर्भरण योजना

उद्देश्य - शहरी क्षेत्रों में भूगर्भ जल के अतिदोहन से भूगर्भ जल स्तर में आई गिरावट को रोकना ।

मुख्य बिन्दु/ विशेषताएं - रूफ टॉप, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, अन्वेशात्मक छिद्रण कार्य।

• कृत्रिम पुनर्भरण।

• जागरूकता अभियान।

सम्पर्क - कनीय अभियंता/ सहायक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमण्डल से सम्पर्क करना चाहिए ।

योजना/ कार्यक्रम का नाम - बाढ़ प्रक्षेत्र

उद्देश्य - कई स्थलों विशेषकर गंगा बेसिन (साहेबगंज एवं गोड्डा) में कटाव –निरोधक कार्य।

मुख्य बिन्दु/ विशेषताएं

• तटबंध सुरक्षा।

• कटाव-निरोधी कार्य।

सम्पर्क - कनीय अभियंता/ जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी/ प्रखण्ड विकास पधाधिकारी से सम्पर्क करना चाहिए।

योजना/ कार्यक्रम का नाम - कमांड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन

उद्देश्य – कमांड क्षेत्र में बेहतर जल प्रबंधन हेतु कार्य।

मुख्य बिन्दु/ विशेषताएं -

• किसानों की सहभागिता पर आधारित

• लाभुक सिमितियों का गठन

सम्पर्क - कनीय अभियंता/ पंचायत सेवक / प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से सम्पर्क करना चाहिए।

योजना/ कार्यक्रम का नाम - विभिन्न व्यास के कूप

उद्देश्य - क्षेत्र विशेष पर आधारित कम समय तथा कम लागत में की जाने वाली सिंचाई योजनाएं।

मुख्य बिन्दु/ विशेषताएं -

• सिंचाई कूप का निर्माण

• अनुदान का प्रावधान

सम्पर्क - कनीय अभियंता/ सहायक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमण्डल से सम्पर्क करना चाहिए।

योजना/ कार्यक्रम का नाम - माइक्रो लिफ्ट योजना

उद्देश्य - क्षेत्र विशेष पर आधारित कम समय तथा कम लागत में की जाने वाली सिंचाई योजनाएं ।

मुख्य बिन्दु/ विशेषताएं -

• पंप सेटों का अनुदानित दर पर वितरण।

• लिफ्ट प्रणाली से उच्च भूमि में सिंचाई सुविधा।

सम्पर्क - कनीय अभियंता/ सहायक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमण्डल से सम्पर्क करना चाहिए।

योजना/ कार्यक्रम का नाम - जल संचयन योजना

उद्देश्य - क्षेत्र विशेष पर आधारित कम समय तथा कम लागत में की जाने वाली सिंचाई योजनाएं

मुख्य बिन्दु/ विशेषताएं -

स्वयं सहायता समूहों तथा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जल संचय।

सम्पर्क - कनीय अभियंता/ सहायक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमण्डल से सम्पर्क करना चाहिए।

योजना/ कार्यक्रम का नाम - ग्राम भागीरथी योजना

उद्देश्य - क्षेत्र विशेष पर आधारित कम समय तथा कम लागत में की जाने वाली सिंचाई योजनाएं

मुख्य बिन्दु/ विशेषताएं -

• स्वयं सहायता समूहों तथा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जल संचय।

• स्थानीय नदी, नालों पर बांध/ चेक डैम का निर्माण।

सम्पर्क - कनीय अभियंता/ सहायक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमण्डल से सम्पर्क करना चाहिए।

योजना/ कार्यक्रम का नाम - श्रृंखलाबद्ध चेकडैम

उद्देश्य - क्षेत्र विशेष पर आधारित कम समय तथा कम लागत में की जाने वाली सिंचाई योजनाएं।

मुख्य बिन्दु/ विशेषताएं -

• स्थानीय नदी, नालों पर क्रमिक  चेक डैम का निर्माण।

सम्पर्क - कनीय अभियंता/ सहायक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमण्डल से सम्पर्क करना चाहिए।

स्त्रोत: झारखण्ड सरकार

अंतिम बार संशोधित : 12/8/2019



© C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
English to Hindi Transliterate