অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

चतरा जिले की मिट्टी का स्वास्थ्य

भूमिका

चतरा जिले की भूमि को एन्तिसोल्स, इन्सप्तिसोल्स एवं अल्फिसोल्स मृदा श्रेणी का पाया गया है। जिले की कुल भौगोलिक क्षेत्र का 52.2 प्रतिशत भूमि अल्फिसोल्स, 13.0 प्रतिशत इन्सप्तिसोल्स तथा 33.9 प्रतिशत एन्तिसोल्स मृदा श्रेणी के अंतर्गत आता है।

मृदा पी.एच.

जिले में मिट्टी का पी.एच. मान 4.7 से 8.1 तक पाया गया है। इस क्षेत्र की 66.2 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय तथा 15.3 प्रतिशत क्षारीय पाई गई है। करीब 19.8 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय समस्या (पी.एच. मान 5.5 से कम) से ग्रस्त है और इनका उपचार करना जरूरी है।

तालिका 1: जिले के भूमि में विभिन्न मृदा-क्रिया का वर्गीकरण

मृदा-क्रिया

क्षेत्र

(’00 हें.)

कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत

ज्यादा प्रबल अम्लीय (पी.एच. 4.5-5.0 )

147

4.0

प्रबल अम्लीय (पी.एच. 5.1-5.5)

584

15.8

मध्य अम्लीय (पी.एच. 5.6-6.0)

1016

27.4

कम अम्लीय (पी.एच. 6.1-6.5)

704

19.0

उदासीन (पी.एच. 6.6-7.3)

654

17.6

कम क्षारीय (पी.एच. 7.4-7.8)

375

10.1

मध्यम क्षारीय (पी.एच.7.9-8.4)

194

5.2

अन्यान्य

32

0.9

कुल

3706

100.00

जैविक कार्बन

जिले की मिट्टी में 0.10 से 1.74 प्रतिशत जैविक कार्बन की मात्रा पाई गई है। कुल भौगोलिक क्षेत्र का 62.0 प्रतिशत भूमि में जैविक कार्बन का स्तर निम्न से मध्यम तथा 37.1 प्रतिशत भूमि में अधिक पाया गया है।

तालिका 2: जिले के भूमि में जैविक कार्बन का स्तर

जैविक कार्बन (प्रतिशत)

क्षेत्र

(’00 हें.)

कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत

निम्न (0.50 प्रतिशत से कम)

971

26.2

मध्यम (0.50-0.75 प्रतिशत)

1326

35.8

अधिक (0.75 प्रतिशत से अधिक)

1377

37.1

अन्यान्य

32

0.9

कुल

3706

100.00

उपलब्ध नेत्रजन

जिले की मिट्टी में उपलब्ध नेत्रजन की मात्रा 183 से 693 किलो प्रति हेक्टेयर पाया गया है। क्षेत्र की अधिकाधिक भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर मध्यम (63.1 प्रतिशत) तथा 20.7 प्रतिशत में निम्न स्तर की पाई गई है।

तालिका 3: जिले के भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर

जैविक नेत्रजन

(किलो/हें.)

क्षेत्र

(’00 हें.)

कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत

निम्न (280 से कम)

768

20.7

मध्यम (280-560)

2340

63.1

अधिक (560 से अधिक)

566

15.3

अन्यान्य

32

0.9

कुल

3706

100.00

उपलब्ध स्फूर (फ़ॉस्फोरस)

जिले की भूमि में उपलब्ध स्फूर की मात्रा 1.0 से 29.3 किलो प्रति हेक्टेयर पाई गई है। इनमें 78.3 प्रतिशत भूमि में निम्न तथा 20.5 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध स्फूर मध्यम स्तर में पाया गया है।

तालिका 4: जिले के ऊपरी सतह भूमि में उपलब्ध स्फूर का स्तर

जैविक स्फूर

(किलो/हें.)

क्षेत्र

(’00 हें.)

कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत

निम्न (10 से कम)

2902

78.3

मध्यम (10-15)

760

20.5

अधिक (15 से अधिक)

12

0.3

अन्यान्य

32

0.9

कुल

3706

100.00

उपलब्ध पोटाश

इस जिले की मिट्टी में उपलब्ध पोटाश की मात्रा 67 से 862 किलो प्रति हेक्टेयर पाया गया है। बहुतायत मिट्टी में उपलब्ध पोटाश का स्तर मध्यम (49.6 प्रतिशत) तथा 42.2 प्रतिशत भूमि में अधिक स्तर की पाई गई है।

तालिका 5: जिले के भूमि में उपलब्ध पोटाश का स्तर

जैविक पोटाश

(किलो/हें.)

क्षेत्र

(’00 हें.)

कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत

निम्न (108 से कम)

271

7.3

मध्यम (108-280)

1839

49.6

अधिक (280 से अधिक)

1564

42.2

अन्यान्य

32

0.9

कुल

3706

100.00

उपलब्ध सल्फर

यहाँ की मिट्टी में 0.36 से 47.38 मि.ग्रा. प्रति किलो उपलब्ध सल्फर विद्यमान पाया गया है, जिनमें क्षेत्र की 28.1 प्रतिशत भूमि निम्न, 38.3 प्रतिशत मध्यम तथा 32.7 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध सल्फर का स्तर अधिक पाया गया है।

तालिका 6: जिले के भूमि में उपलब्ध सल्फर का स्तर

जैविक सल्फर

(मि.ग्रा./हें.)

क्षेत्र

(’00 हें.)

कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत

निम्न (10 से कम)

1042

28.1

मध्यम (10-20)

1419

38.3

अधिक (20 से अधिक)

1213

32.7

अन्यान्य

32

0.9

कुल

3706

100.00

चतरा जिले की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की स्थिति

चतरा जिले के कुल भौगोलिक क्षेत्र की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की क्रिटिकल लिमिट के अनुसार उपलब्ध लोहा (99.1 प्रतिशत), उपलब्ध मैंगनीज (99.1 प्रतिशत), उपलब्ध कॉपर (97.6 प्रतिशत) के उपलब्ध जिंक (91.9 प्रतिशत) की स्थिति पर्याप्त पाई गई है। जिले की बहुतायत जमीन में उपलब्ध बोरॉन अधिक (63.7 प्रतिशत) है जबकि 35.4 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध बोरॉन की कमी पाया गया है।

तालिका 7: जिले के भूमि में उपलब्ध बोरॉन का स्तर

उपलब्ध बोरॉन

(मि.ग्रा./हें.)

क्षेत्र

(’00 हें.)

कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत

मूल्य-निर्धारण

0.25 से कम

420

11.3

अपर्याप्त

0.25-0.50

892

24.1

0.50-0.75

1178

31.8

पर्याप्त

0.75 से अधिक

1184

31.8

अन्यान्य

32

0.9

 

कुल

3706

100.00

स्त्रोत: कृषि विभाग, झारखण्ड सरकार

अंतिम बार संशोधित : 9/29/2019



© C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
English to Hindi Transliterate