অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

स्वच्छता एवं सफाई कार्यक्रम पर प्रश्नोत्तरी

स्वच्छता एवं सफाई कार्यक्रम पर प्रश्नोत्तरी

  1. स्वच्छता एवं सफाई कार्यक्रम पर प्रश्नोत्तरी
  2. प्र. ग्राम जल और स्वच्छता समिति का अभिप्राय क्या है?
  3. प्र. गाँव में समुचित स्वच्छता किसकी जिम्मेदारी है?
  4. प्र. निम्नलिखित में से कौन का कथन सही है?
  5. प्र. शौचालय निर्मित करने का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य क्या है?
  6. प्र. भारतीय गाँवों में किस प्रकार का शौचालय सबसे उपयुक्त एवं किफायती है?
  7. प्र. हाथ से मैला ढोना
  8. प्र. ग्रामीण सेनिटरी मार्ट क्या है?
  9. प्र. प्लास्टिक का प्रयोग कम होना चाहिए क्योंकि
  10. प्र. ग्रामीण अपशिष्ट के निस्तारण का सबसे बढ़िया तरीका क्या है?
  11. प्र. गोबर का निस्तारण करने का सबसे बढ़िया तरीका क्या है?
  12. प्र. ग्राम पंचायत को पानी एवं स्वच्छता की जिम्मेदारी सौंपने का मुख्य कारण क्या है?
  13. प्र. सही ढंग से प्रयोग करने पर निम्नलिखित में से किससे पानी पीने के लिए सुरक्षित बनता है?
  14. प्र. अतिसार की सबसे बढ़िया परिभाषा क्या है?
  15. प्र. पानी के निम्नलिखित में से कौन से स्रोत दूषित हो सकते हैं?
  16. प्र. पेय जल रखने का सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?
  17. प्र. ऐसी आवश्यक चीजें क्या हैं जिन्हें अपने हाथ धोने के लिए लोगों को जरूरत होती है?
  18. प्र. यदि साबुन उपलब्ध न हो, तो हाथ धोने के लिए साबुन के बदले में किन अन्य उत्पादों का प्रयोग किया जा सकता है?
  19. प्र. आपको अपने हाथ कब धोने चाहिए?
  20. प्र. निम्नलिखित में से कौन एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक कीटाणुओं के फैलने में मदद करते हैं?
  21. प्र. मल संबंधी अपशिष्ट के निस्तारण का सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?
  22. प्र. पिट शौचालय कुँए से कितनी दूरी पर होना चाहिए?

स्वच्छता एवं सफाई कार्यक्रम पर प्रश्नोत्तरी

नमस्कार, नीचे प्रश्नों का एक सेट दिया गया है, जिसका उद्देश्य यह जानना है कि आप स्वच्छता एवं साफ़-सफाई के बारे में कितना जानते हैं । सभी सही उत्तरों पर गोला लगाएं (एक अलग शीट पर ताकि बार-बार टेस्ट लिया जा सके)। जब आप या परीक्षा पूरा कर लें, तो आप अलगे पृष्ठ पर दिए गए उत्तर से चेक कर सकते हैं । अत: ईमानदारी से प्रश्नोत्तरी का उत्तर देने का प्रयास करें और दूसरों को भी प्रश्नोत्तरी से सीखने के लिए प्रोत्साहित करें ।

प्र. ग्राम जल और स्वच्छता समिति का अभिप्राय क्या है?

(क) स्वच्छता की देखरेख करने के लिए नियुक्त सरकारी कर्मचारियों की समिति

(ख) गाँव के लोगों द्वारा चुनी गई समिति

(ग) गाँव में स्वैच्छिक कामगारों की समिति

(घ) ग्राम पंचायत की एक उप समिति

प्र. गाँव में समुचित स्वच्छता किसकी जिम्मेदारी है?

(क) गाँव के लोग

(ख) ग्राम पंचायत

(ग) स्वास्थ्य कर्मी

(घ) उपर्युक्त सभी

प्र. निम्नलिखित में से कौन का कथन सही है?

(क) बच्चों का मल नुकसानदेह नहीं होता है

(ख) बच्चों का मल कम नुकसानदेह होते है

(ग) बच्चों का मल वयस्कों के मल जितने ही नुकसानदेह होते है

प्र. शौचालय निर्मित करने का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य क्या है?

(क) सहूलियत प्रदान करना

(ख) स्टेट्स प्राप्त करना

(ग) मल मूत्र से मानव संपर्क को रोकना

प्र. भारतीय गाँवों में किस प्रकार का शौचालय सबसे उपयुक्त एवं किफायती है?

(क) ईको-सेनिटेशन शौचालय

(ख) पिट शौचालय

(ग) सेप्टिक टैंक शौचालय

प्र. हाथ से मैला ढोना

(क) अमानवीय है

(ख) अस्वास्थ्यकर है

(ग) गैर कानूनी तथा अपराध है

(घ) उपर्युक्त सभी

प्र. ग्रामीण सेनिटरी मार्ट क्या है?

(क) ग्राम पंचायत का सेनिटरी सामग्री प्रकोष्ठ

(ख) एक ब्लॉक स्तरीय सेनिटरी स्टोर जिसे सरकार द्वारा स्थापित किया गया है

(ग) एस आउटलेट जो ग्रामीण क्षेत्रों में सेनिटरी के सामान बेचता है

प्र. प्लास्टिक का प्रयोग कम होना चाहिए क्योंकि

(क) इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है

(ख) यह स्वच्छता की कारगरता को प्रभावित करता है

(ग) इससे त्वचा के रोग होते हैं

प्र. ग्रामीण अपशिष्ट के निस्तारण का सबसे बढ़िया तरीका क्या है?

(क) इसे नदी/झील में फेंकना

(ख) सभी परिवारों से इसे जलाने के लिए कहना

(ग) वैज्ञानिक ढंग से इसे अलग करना और उपयुक्त तकनीकी विकल्प अपनाना

प्र. गोबर का निस्तारण करने का सबसे बढ़िया तरीका क्या है?

(क) कंपोस्टिंग

(ख) बायो गैस प्लांट में इसकी प्रोसेसिंग

(ग) भस्मीकरण

प्र. ग्राम पंचायत को पानी एवं स्वच्छता की जिम्मेदारी सौंपने का मुख्य कारण क्या है?

(क) प्रशासनिक विभाग बोझ तले दबे हैं

(ख) लागत में कठौती

(ग) यदि अपने क्षेत्र के लिए गाँव के लोग तथा उनके प्रतिनिधि विकास योजना तैयार करेंगे, लागू करेंगे और उसकी निगरानी करेंगे तभी सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त होगा

प्र. सही ढंग से प्रयोग करने पर निम्नलिखित में से किससे पानी पीने के लिए सुरक्षित बनता है?

(क) उबालना

(ख) क्लोरीन मिलाना

(ग) फिल्टर करना

(घ) धूप में विसंक्रमित करना

(ङ) पानी में मौजूद कणों को पेंदी में बैठ जाने देना

(च) उपर्युक्त सभी

प्र. अतिसार की सबसे बढ़िया परिभाषा क्या है?

(क) दिन में तीन या अधिक बार पतला या पानी जैसा दस्त करना

(ख) दिन में एक बार पतला या पानी जैसा दस्त करना

(ग) दिन में कम से कम दस बार पतला या पानी जैसा दस्त करना

प्र. पानी के निम्नलिखित में से कौन से स्रोत दूषित हो सकते हैं?

(क) नदी

(ख) झीलपाइप जल

(ग) ढके हुए, हाथ से खोदे गए कुँए

(घ) बोर वेल

(ङ) वर्षा जलग्रहण

(च) उपर्युक्त सभी

प्र. पेय जल रखने का सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?

(क) मिट्टी के किसी वर्तन में रखना

(ख) तल के साफ़ पीपे में रखना

(ग) बाल्टी में रखना

(घ) ऐसे कंटेनर में रखना जिसका मुँह संकरा हो तथा ढक्कन लग सके ।

(ङ) ऐसे कंटेनर में रखना जिसका ढक्कन टाइट हो, गर्दन संकीर्ण हो तथा टोंटी लगी हो

प्र. ऐसी आवश्यक चीजें क्या हैं जिन्हें अपने हाथ धोने के लिए लोगों को जरूरत होती है?

(क) पानी

(ख) साबुन या राख या रेत

(ग) बहता पानी

(घ) तौलिया

प्र. यदि साबुन उपलब्ध न हो, तो हाथ धोने के लिए साबुन के बदले में किन अन्य उत्पादों का प्रयोग किया जा सकता है?

(क) केवल पानी

(ख) राख

(ग) रेत

(घ) ब्लीच

प्र. आपको अपने हाथ कब धोने चाहिए?

(क) भोजन पकाने या खाने से पूर्व

(ख) शौचालय का प्रयोग करने के बाद

(ग) शौचालय का प्रयोग करने में किसी छोटे बच्चे की मदद करने के बाद

(घ) ऐसे किसी व्यक्ति की सेवा करने के बाद जो बीमार है

(ङ) अपना सिर खरोंचने के पश्चात

(च) बच्चे का डायपर/नैपकिन बदलने के बाद

(छ) उपर्युक्त सभी

प्र. निम्नलिखित में से कौन एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक कीटाणुओं के फैलने में मदद करते हैं?

(क) मक्खियाँ

(ख) भंडारण के डिब्बे से पानी बाहर निकालने के लिए प्रयुक्त कप/कलछी

(ग) स्पर्श

(घ) ऐसे डिब्बे जो ढके नहीं है

(ङ) उपर्युक्त सभी


प्र. मल संबंधी अपशिष्ट के निस्तारण का सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?

(क) अपशिष्ट को खुली हवा में छोड़ देना

(ख) अपशिष्ट को ढके हुए शौचालय में डालना

(ग) किसी झरने में उसे बहाना

(घ) अपशिष्ट को बारिश में बहने के लिए छोड़ देना

प्र. पिट शौचालय कुँए से कितनी दूरी पर होना चाहिए?

(क) कम से कम 3 मीटर

(ख) कम से कम 6 मीटर

(ग) पहाड़ के नीचे कम से कम 15 मीटर

(घ) इसका कोई महत्व नहीं है

उत्तर

  1. घ     6. घ        11. ग       16. क, ख         21. ग
  2. घ     7. ग        12. च       17. ख, ग
  3. ग     8. क        13. क       18. छ
  4. ग     9. ग        14. छ       19. ड.
  5. ख    10. ख       15. ड.      20. ख

 

स्रोत: अल्पसंख्यक कार्यों के मंत्रालय, भारत सरकार

अंतिम बार संशोधित : 2/21/2020



© C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
English to Hindi Transliterate