অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

जलापूर्ति के लिए मॉडल प्राक्कलन

जलापूर्ति के लिए मॉडल प्राक्कलन

  1. मानक प्राक्कलन के अनुसार विभिन्न प्रकार के नलकूपों पर आधारित योजनाओं का इकाई लागत
  2. निर्माण अधिष्ठापन प्रणाली पानी टैंक संयोजन
  3. विभिन्न क्षेत्रों एवं बसावटों के लिये नलकूपों के प्रकार
  4. निर्मित नलकूप में 2 H.P. सबमर्सिबल मोटर पम्प का अधिष्ठापन - (100घरों के लिये)
  5. निर्मित नलकूप में 3 H.P. सबमर्सिबल मोटर पम्प का अधिष्ठापन (150/200 घरों के लिये)
  6. निर्मित नलकूप से जलापूर्ति हेतु वितरण प्रणाली का निर्माण (100 घरों के लिये)
  7. निर्मित नलकूप से जलापूर्ति हेतु वितरण प्रणाली का निर्माण (150 घरों के लिये)
  8. निर्मित नलकूप से जलापूर्ति हेतु वितरण प्रणाली का निर्माण (200 घरों के लिये)
  9. निर्मित नलकूप से जलापूर्ति हेतु स्टेज का निर्माण एवं पानी टंकी का अधिष्ठापन
  10. गृह जल संयोजन कार्य

मानक प्राक्कलन के अनुसार विभिन्न प्रकार के नलकूपों पर आधारित योजनाओं का इकाई लागत

क्र0 स0

बसावट में घरों की संख्या

नलकूप के प्रकार के साथ योजना विवरण

प्राक्कलित राशि (2 लाख में)

1

100

150 मि0मी0 x 90 मीटर गहरे ग्रेभेल पैक्ड नलकूप 2 एच0पी0 सबमर्सिबुल पम्प के साथ जलापूर्ति योजना

9.30

2

100

125 मि0मी0 x 75 मि0मी0 x 90 मीटर गहरे नलकूप(Alluvial soil) एवं 2 एच0पी0 सबमर्सिबल पम्प के साथ जलापूर्ति योजना

 

8.70

3

100

125 मि0मी0 x 75 मि0मी0 x 90 मीटर गहरे Rocky Strata के लिए उपयुक्त नलकूप एवं 2 एच0पी0 सबमर्सिबल पम्प के साथ जलापूर्ति योजना

9.09

4

100

200/165 मि0मी0 x 90 मीटर गहरे Drilled नलकूप एवं 2 एच0पी0 सबमर्सिबल पम्प के साथ जलापूर्ति योजना

8.50

5

150

150 मि0मी0 x 90 मीटर गहरे ग्रेभेल पैक्ड नलकूप 3 एच0पी0 सबमर्सिबल पम्प के साथ जलापूर्ति योजना

11.10

6

150

125 मि0मी0 x 75 मि0मी0 x 125 मीटर गहरे नलकूप(Alluvial soil) एवं 3 एच0पी0 सबमर्सिबल पम्प के साथ जलापूर्ति योजना

 

10.98

7

150

125 मि0मी0 x 75 मि0मी0 x 125 मीटर गहरे Rocky Strata के लिए उपयुक्त नलकूप एवं 3 एच0पी0 सबमर्सिबल पम्प के साथ जलापूर्ति योजना

11.55

8

150

200/165 मि0मी0 x 90 मीटर गहरे Drilled नलकूप  एवं 3 एच0पी0 सबमर्सिबल पम्प के साथ जलापूर्ति योजना

10.40

9

200

150 मि0मी0 x 90 मीटर गहरे ग्रेभेल पैक्ड नलकूप 3

एच0पी0 सबमर्सिबल पम्प के साथ जलापूर्ति योजना

12.40

10

200

150 मि0मी0 X 100 मि0मी0 x 125 मीटर गहरे(Alluvial soil) एवं 3 एच0पी0 सबमर्सिबल पम्प के साथ जलापूर्ति योजना

12.70

11

200

150 मि0मी0 X 100 मि0मी0 x 125 मीटर गहरे

नलकूप Rocky Strata के लिए उपयुक्त नलकूप एवं 3 एच0पी0 सबमर्सिबल पम्प के साथ जलापूर्ति योजना

13.30

12

200

200/165 मि0मी0 x 90 मीटर गहरे Drilled नलकूप

एवं 3 एच0पी0 सबमर्सिबल पम्प के साथ जलापूर्ति योजना

11.70

हर घर नल का जल के लिये एक जलापूर्ति योजना की आवश्यकता होगी। जलापूर्ति योजना के अवयव मानक प्राक्कलन के अनुसार निम्न प्रकार निर्धारित किये गये हैं -

जलापूर्ति योजना

1.नलकूप

2. पम्प मोटर

3. जल वितरण

4. स्टेजिंग एवं

5.गृहजल

निर्माण अधिष्ठापन प्रणाली पानी टैंक संयोजन

 

 

मानक प्राक्कलन 100 घरों, 150 घरों एवं 200 घरों के लिये तैयार किये गये हैं। समुचित मात्रा में जल प्राप्ति हेतु बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में भूगर्भीय संरचना के अनुसार उच्च प्रदायी नलकूप का प्रकार निम्न है -

क्र0 स0

 

नलकूप का प्रकार

 

क्षेत्र जहाँ के लिए उपयुक्त है।

 

अभ्युक्ति

1 .

150 मि॰मी॰x90 मी० ग्रेभेल पैक्ड नलकूप

 

ऐसे क्षेत्र जहाँ सैण्डी लेयर यानि Alluvial Soil मौजूद नहीं है।

 

2 .

125 मि०मी०X75 मी०

मीox90 मी० साधारण

नलकूप

 

जहाँ सैण्डी Sandy aquifer मौजूद है।

 

 

3

125मि०मी०X75मी०X90

मी०नलकूप(Rocky Strata)

 

जहाँ मिट्टी के साथ। पत्थर (Boulders) मिश्रित है।

 

 

 

4 .

200/165 मि०मी०90 मी० गहरा ड्रिल्ड नलकूप

 

जहाँ लगातार कड़ा पत्थर मिल रहा हो।

 

 

विभिन्न क्षेत्रों एवं बसावटों के लिये नलकूपों के प्रकार

150 घरों के लिए मॉडल प्राक्कलन

मानक प्राक्कलन अनुरूप150 mm x90m गहरा ग्रेवल  Packed नलकूप का निर्माण एवं जलापूर्ति व्यवस्था -

(100/150/200 घरों के लिये) नलकूप निर्माण 

इसके लिये 6 इंच व्यास का 90 मीटर (लगभग 300 फीट) गहराई का नलकूप निर्माण किया जाना है। नलकूप निर्माण के संबंध में निम्नलिखित मापदंडों का अनुपालन किया जाना है-

  • मानक प्राक्कलन के अनुरूप 6 इंच व्यास का UPVC pipe IS12818के अनुरूप केसिंग के रूप में कम-से-कम190 फीट अर्थात 10 फीट का 19 से 20 अद्द लगाया जाना सुनिश्चित करना है
  • 6 इंच व्यास के upvcकेसिंग पाईप के नीचे 6 इंच व्यास का 3 मीटर (10 फीट वाला)10 अद्द upvcजालीदार पाईप (stainer) लगाया जाना है।
  • UPVC जालीदार पाईप (stainer)के अन्त में अर्थात बोरिंग के सबसे निचले हिस्से में 6 ईच व्यास का एक अद्द Well Plug लगाना अतिआवश्यक है।
  • बोरिंग करने के क्रम में 6 ईच व्यास का 9 अद्द सेंटर गाईड लगाना आवश्यक है जिससे बोरिंग पाईप बिलकुल सीधा रहे।
  • बोरिंग के उपरी हिस्से में पाईप को जमीन के साथ पकड़ बनाने हेतु लोहे का एक पेयर नट-भोल्ट के साथ (Clamp) लगाना अति आवश्यक है।

6 इंच बोरिंग हेतु लगभग 16 इंच व्यास का बोर किया जाता है। 90 मीटर (लगभग 300 फीट) बोरिंग होने एवं उपरोक्त खंड क एवं ख के अनुरूप पाईप डालने के पश्चात् पाईप एवं खाली बोर के बीच अर्थात् पाईप के चारों तरफ 3mm से 6mm के साईज के बीच का बिल्कुल धुला हुआ Pea ग्रेवल  डालना है। ग्रेवल  डालने का कार्य जमीन की सतह से 10 मीटर अर्थात् 30 फीट नीचे ही तक किया जाना है अर्थात् 300 फीट के बोर में 270 फीट गहराई तक चारों तरफ ग्रेवल  डाला जाना आवश्यक है। ग्रेवल डालने के क्रम में निम्नलिखित सावधानियाँ बरती जानी है -

  • ग्रेवल  बिलकूल साफ-सुथरा होना चाहिए तथा औसत साईज 3mm से 6mm के बीच होनी चाहिए।
  • ग्रेवल  सिर्फ Dalbhumgarh (दालभूमगढ़) से ही आना चाहिए अन्य किसी भी जगह से प्राप्त ग्रेवल उपयुक्त नहीं माना जाता है।
  • ग्रेवल  डालने के पश्चात् ग्रेवल  एवं सतह के बीच का लगभग 35 से 40 फीट में चिकनी मिट्टी (Clay soil)डाल कर नलकूप को सील किया जाए ताकि बाहर के दूषित पानी का प्रवेश नलकूप में नहीं हो पाए ।
  • नलकूप का कार्य पूर्ण होने के पश्चात् upvc पाईप को 6 इंच व्यास के G.I/C.I Cap से बंद कर देना है।
  • नलकूप निर्माण के पश्चात् निर्मित नलकूप का करीब पांच घंटो तक Flushing एवं Developing का कार्य करना है, जिससे साफ पानी नलकूप से प्राप्त होने लगेगा।
  • इसके अतिरिक्त अन्य सभी कार्य जो मानक प्राक्कलन में निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप ही कराया जाना आवश्यक है।

मानक प्राक्कलन अनुरूप 125 mm x 75 mm 90m गहरा नलकूप का निर्माण एवं जलापूर्ति व्यवस्था - (100 घरों के लिये)

नलकूप निर्माण -

मानक प्राक्कलन अनुरूप प्रत्येक 100 घरों की आबादी के आधार पर 125 mm x 75 mm का 90m अर्थात 5 x 3 व्यास का 90 मीटर (लगभग 300 फीट) गहराई का नलकूप निर्माण किया जाना है। नलकूप निर्माण के संबंध में निम्नलिखित मापदंडों का अनुपालन किया जाना है -

  • मानक प्राक्कलन के अनुरूप 5 इंच व्यास का UPVC pipe IS12818 के अनुरूप केसिंग के रूप में कम-से-कम 30 मी0 अर्थात 100 फीट लगभग लगाना है। चूंकि प्रत्येक पाईप की लम्बाई 3 मी0 (10 फीट) रहता है अतः 5 इंच व्यास का 10 अद्द पाईप (10 फीट वाला) लगाना है।
  • 5 इंच व्यास के UPVC केसिंग पाईप के नीचे 75mm व्यास (3)  का 34 मीटर पाईप (लगभग 110 फीट) लगाना है। अर्थात 10 फीट वाला 11 अद्द upvcपाईप पाईप लगाया जाना है।
  • 75mm व्यास (3) UPVC पाईप के बाद 75mm व्यास (3) upvc stainer यानि जालीदार पाईप लगाना है।
  • मानक प्राक्कलन के अनुरूप प्रत्येक बोरिंग में कम-से-कम 21 मीटर अर्थात 3 मी0 वाला (10 फीट) वाला UPVC stainer 7 अद्द लगाना है। अन्त में अर्थात बोरिंग के सबसे निचले हिस्से में 3 ईच व्यास का एक अद्द Well Plug लगाना अति आवश्यक है।
  • बोरिंग करने के क्रम में 5 ईच व्यास का 4 अद्द सेंटर गाईड लगाना आवश्यक है जिससे बोरिंग पाईप बिलकुल सीधा रहेगा।
  • बोरिंग के उपरी हिस्से में पाईप को जमीन के साथ पकड़ बनाने हेतु 125mm व्यास लोहे के साथ Clampलगाना अतिआवश्यक है।
  • बोरिंग का काम पुरा होने के बाद साफ पानी आने तक निर्मित बोरिंग का Air Compressor मशीन द्वारा Development करना है कम| से-कम तीन घंटा Air Compressor चलाना आवश्यक है।

5 इंच बोरिंग हेतु लगभग 12 इंच व्यास का गडढ़ा अर्थात बोर किया जाता है। 90 मीटर (लगभग 300 फीट) बोरिंग होने एवं उपरोक्त खंड क एवं ख के अनुरूप पाईप डालने के पश्चात् पाईप एवं खाली गड्ढे के बीच अर्थात् पाईप के चारों तरफ 4mm से 8mm के साईज के बीच का बिलकूल धुला हुआ Pea ग्रेवल डालना है। ग्रेवल  डालने के क्रम में निम्नलिखित सावधानियाँ बरती जानी है -

  • ग्रेवल  बिलकूल साफ-सुथरा होना चाहिए तथा औसत साईज 4mm से 8mm के बीच होनी चाहिए।
  • ग्रेवल  सिर्फ Dalbhumigarh (दालभूम) से ही आना चाहिए अन्य किसी भी जगह से प्राप्त ग्रेवल उपयुक्त नहीं माना जाता है।
  • नलकूप का कार्य पूर्ण होने के पश्चात् upvc पाईप को 5 इंच व्यास के G.I/C.I Cap से बंद कर देना है।
  • नलकूप निर्माण के पश्चात् निर्मित नलकूप को Flushing एवं Developing का कार्य करना है, जिससे साफ पानी नलकूप से प्राप्त होने लगेगा।
  • इसके अतिरिक्त अन्य सभी कार्य जो मानक प्राक्कलन में निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप ही कराया जाना आवश्यक लें।

मानक प्राक्कलन अनुरूप 125 mm x 75 mm 125m गहरा नलकूप का निर्माण एवं जलापूर्ति व्यवस्था - (150 घरों के लिये) नलकूप निर्माण

मानक प्राक्कलन अनुरूप प्रत्येक 150 घरों की आबादी के आधार पर 125 mm x 75 mm का125m अर्थात 5 x 3 व्यास का 125 मीटर (लगभग 410 फीट) गहराई का नलकूप निर्माण किया जाना है। नलकूप निर्माण के संबंध में निम्नलिखित मापदंडों का अनुपालन किया जाना है –

  • मानक प्राक्कलन के अनुरूप 5 इंच व्यास का UPVC pipe IS12818 के अनुरूप केसिंग के रूप में कम-से-कम 30 मी0 अर्थात 100 फीट लगभग लगाना है। चूंकि प्रत्येक पाईप की लम्बाई 3 मी0 (10 फीट) रहता है अतः 5 इंच व्यास का 10 अद्द पाईप (10 फीट वाला) लगाना है।
  • 5 इंच व्यास के upvc केसिंग पाईप के नीचे 75mm व्यास (3) का 69 मीटर पाईप (लगभग 230 फीट) लगाना है। अर्थात 10 फीट वाला 23 अद्द upvcपाईप पाईप लगाया जाना है।
  • 75mm व्यास (3) upvc पाईप के बाद 75mm व्यास (3) UPVC stainer यानि जालीदार पाईप लगाना है।
  • मानक प्राक्कलन के अनुरूप प्रत्येक बोरिंग में कम-से-कम 21 मीटर अर्थात 3 मी0 वाला (10 फीट) वाला UPVC stainer 7अद्द लगाना है। अन्त में अर्थात बोरिंग के सबसे निचले हिस्से में 3 ईच व्यास का एक अद्द्द Well Plug लगाना अतिआवश्यक है।
  • बोरिंग करने के क्रम में 5 ईच व्यास का 4 अद्द सेंटर गाईड लगाना आवश्यक है जिससे बोरिंग पाईप बिलकुल सीधा रहेगा।
  • बोरिंग के उपरी हिस्से में पाईप को जमीन के साथ पकड़ बनाने हेतु 125mm व्यास लोहे के साथ Clampलगाना अतिआवश्यक है।
  • बोरिंग का काम पूरा होने के बाद साफ पानी आने तक निर्मित बोरिंग का Air Compressor मशीन द्वारा Development करना है कमसे-कम पॉच घंटा Air Compressor चलाना आवश्यक है।

5 इंच बोरिंग हेतु लगभग 12 इंच व्यास का गडढ़ा अर्थात बोर किया जाता है। 125 मीटर (लगभग 410 फीट) बोरिंग होने एवं उपरोक्त खंड क एवं ख के अनुरूप पाईप डालने के पश्चात् पाईप एवं खाली गड्ढे के बीच अर्थात् पाईप के चारों तरफ 4mm से 8mm के साईज के बीच का बिलकूल धुला हुआ Pea ग्रेवल  डालना है। ग्रेवल  डालने के क्रम में निम्नलिखित सावधानियाँ बरती जानी है -

  • ग्रेवल  बिलकूल साफ-सुथरा होना चाहिए तथा औसत साईज 4mm से 8mm के बीच होनी चाहिए।
  • ग्रेवल  सिर्फ Dalbhumigarh (दालभूम) से ही आना चाहिए अन्य किसी भी जगह से प्राप्त ग्रेवल उपयुक्त नहीं माना जाता है।
  • नलकूप का कार्य पूर्ण होने के पश्चात् upvc पाईप को 5 इंच व्यास के G.I/C.I Cap से बंद कर देना है।
  • नलकूप निर्माण के पश्चात् निर्मित नलकूप को Flushing एवं Developing  का कार्य करना है, जिससे साफ पानी नलकूप से प्राप्त होने लगेगा।
  • इसके अतिरिक्त अन्य सभी कार्य जो मानक प्राक्कलन में निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप ही कराया जाना आवश्यक है।

मानक प्राक्कलन अनुरूप 150mm x 100mm 125m गहरा नलकूप का निर्माण एवं जलापूर्ति व्यवस्था (200 घरों के लिये) नलकूप निर्माण

मानक प्राक्कलन अनुरूप प्रत्येक 200 घरों की आबादी के आधार पर 150mm x 100mm का125m अर्थात 6x 4 व्यास का 125 मीटर (लगभग 410 फीट) गहराई का नलकूप निर्माण किया जाना है। नलकूप निर्माण के संबंध में निम्नलिखित मापदंडों का अनुपालन किया जाना है –

  • मानक प्राक्कलन के अनुरूप 6 इंच व्यास का UPVC pipe IS12818 के अनुरूप केसिंग के रूप में कम-से-कम 30 मी0 अर्थात 100 फीट लगभग लगाना है। चूंकि प्रत्येक पाईप की लम्बाई 3 मी0 (10 फीट) रहता है अतः 5 इंच व्यास का 10 अद्द पाईप (10 फीट वाला) लगाना है।
  • 6 इंच व्यास के UPVC केसिंग पाईप के नीचे 100mm व्यास (4) का 60 मीटर पाईप (लगभग 200 फीट) लगाना है। अर्थात 10 फीट वाला 20 अद्द upvcपाईप पाईप लगाया जाना है।
  • 100mm व्यास (4) UPVC पाईप के बाद 100mm व्यास (4) upvc stainer यानि जालीदार पाईपलगाना है।
  • मानक प्राक्कलन के अनुरूप प्रत्येक बोरिंग में कम-से-कम 30 मीटर अर्थात 3 मी0 वाला (10 फीट) वाला upvc stainer 7अद्द लगाना है। अन्त में अर्थात बोरिंग के सबसे निचले हिस्से में 4 ईच व्यास का एक अद्द Well Plug लगाना अतिआवश्यक है।
  • बोरिंग करने के क्रम में 6 ईच व्यास का 4 अद्द सेंटर गाईड लगाना आवश्यक है जिससे बोरिंग पाईप बिलकुल सीधा रहेगा।
  • बोरिंग के उपरी हिस्से में पाईप को जमीन के साथ पकड़ बनाने हेतु 150mm व्यास लोहे के साथ Clampलगाना अति आवश्यक है।
  • बोरिंग का काम पुरा होने के बाद साफ पानी आने तक निर्मित बोरिंग का Air Compressor मशीन द्वारा Development करना है कमसे-कम 24 घंटा Air Compressor चलाना आवश्यक है।

6 इंच बोरिंग हेतु लगभग 14 इंच व्यास का गडढ़ा अर्थात बोर किया जाता है। 125 मीटर (लगभग 410 फीट) बोरिंग होने एवं उपरोक्त खंड क एवं ख के अनुरूप पाईप डालने के पश्चात् पाईप एवं खाली गड्ढे के बीच अर्थात् पाईप के चारों तरफ 4mm से 8mm के साईज के बीच का बिलकूल धुला हुआ Pea ग्रेवल  डालना है। ग्रेवल  डालने के क्रम में निम्नलिखित सावधानियाँ बरती जानी है –

  • ग्रेवल  बिलकूल साफ-सुथरा होना चाहिए तथा औसत साईज 4mm से 8mm के बीच होनी चाहिए।
  • ग्रेवल  सिर्फ Dalbhumigarh (दालभूम) से ही आना चाहिए अन्य किसी भी जगह से प्राप्त ग्रेवल उपयुक्त नहीं माना जाता है।
  • नलकूप का कार्य पूर्ण होने के पश्चात् upvc पाईप को 6 इंच व्यास के G.I/C.I Cap से बंद कर देना है।
  • नलकूप निर्माण के पश्चात् निर्मित नलकूप को Flushing एवं Developing का कार्य करना है, जिससे साफ पानी नलकूप से प्राप्त होने लगेगा।
  • इसके अतिरिक्त अन्य सभी कार्य जो मानक प्राक्कलन में निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप ही कराया जाना आवश्यक है।

मानक प्राक्कलन अनुरूप 200/165mm 90m गहरा उच्च प्रदायी नलकूप का निर्माण एवं जलापूर्ति व्यवस्था (Drilled T/Well)-(100/150/200 घरों के लिये) नलकूप निर्माण

मानक प्राक्कलन अनुरूप प्रत्येक 100 घरों की आबादी के आधार पर 200/165 mm 90m गहरा उच्च प्रदायी नलकूप अर्थात 8 x 7 व्यास का 90 मीटर(लगभग 300 फीट) गहराई का उच्च प्रदायी नलकूप निर्माण किया जाना है।नलकूप निर्माण के संबंध में निम्नलिखित मापदंडों का अनुपालन किया जाना है -

  • मानक प्राक्कलन के अनुरूप 8 इंच व्यास का UPVC pipe IS12818 के अनुरूप केसिंग के रूप में कम-से-कम 24 मी0 अर्थात 80 फीट लगभग लगाना है। चूंकि प्रत्येक पाईप की लम्बाई 3 मी0 (10 फीट) रहता है अतः 8 इंच व्यास का 8 अद्द पाईप (10 फीट वाला) लगाना है।
  • 8 इंच व्यास के upvc केसिंग पाईप 24 मीटर (लगभग 80 फीट) लगाना है। अर्थात 10 फीट वाला 8 अद्द upvcपाईप पाईप लगाया जाना है।
  • केसिंग पाईप को Calcium Chloride या Betonite Solution से जाम करना है।
  • बोरिंग का काम पुरा होने के बाद साफ पानी आने तक निर्मित बोरिंग का Air Compressor मशीन द्वारा Development करना है कमसे-कम 2.5 घंटा Air Compressor चलाना आवश्यक है।
  • नलकूप का कार्य पूर्ण होने के पश्चात् UPVC पाईप को 8 इंच व्यास के M.S Cap से बंद कर देना है।
  • नलकूप निर्माण के पश्चात् निर्मित नलकूप को Flushing एवं Developing का कार्य करना है, जिससे साफ पानी नलकूप से प्राप्त होने लगेगा। इसके अतिरिक्त अन्य सभी कार्य जो मानक प्राक्कलन में निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप ही कराया जाना आवश्यक है।

सबमर्सिबल मोटर पम्प का अधिष्ठापन

निर्मित नलकूप में 2 H.P. सबमर्सिबल मोटर पम्प का अधिष्ठापन - (100घरों के लिये)

  • 100 घरों के लिये निर्मित नलकूप में 2H.P. का सबमर्सिबल पम्प सेट लगाया जाना है।
  • सबमर्सिबल पम्प सेट निर्धारित गुणवत्ता का KSB/Kirloskar या समतुल्य गुणवत्ता का ही होना चाहिए।
  • सबमर्सिबल मोटर पम्प की क्षमता 2.5 लीटर प्रति सेकंड जलापूर्ति करने के अनुरूप होना उपयुक्त होगा।
  • 2 H.P. के सबमर्सिबल मोटर पम्प को डेढ़ इंच (40mm) के Medium Class G.I Pipe के साथ डाला जाना है, जिसमें प्रत्येक पाईप की लम्बाई 3 मीटर अर्थात् 10 फीट होगी तथा पाईप में लगाया जाने वाला सॉकेट भी उच्च गुणवत्ता का होना चाहिए।
  • सबमर्सिबल मोटर पम्प को 40mm के Medium Class के 6 अदद् (प्रत्येक 3 मीटर) G.I. Pipe के सहारे डाला जाना है।
  • पाईप के साथ-साथ 1.5 mm copper cable 40m डालना है जो स्टार्टर से सम्बद्ध रहेगा।
  • पाईप के अंतिम छोर पर 40mm का एक Elbow एवं 10 इंच लम्बा एक Nipple आवश्यकतानुसार लगाया जाना है। नलकूप को ढकने हेतु एक Well cap लगाना है। सबमर्सिबल मोटर पम्प के साथ समुचित जगह पर स्टार्टरका अधिष्ठापन करना है। मानक प्राक्कलन के अनुरूप मोटर पम्प की सुरक्षा हेतु प्रत्येक नलकूप के साथ एक अदद् 5 KVA क्षमता का Automatic Stabilizer, Sen & Pandit/Vertex/ISI marked लगाया जाना है।

मानक प्राक्कलन के अनुरूप प्रत्येक नलकूप के साथ Earthing का कार्य किया जाना है।

निर्मित नलकूप में 3 H.P. सबमर्सिबल मोटर पम्प का अधिष्ठापन (150/200 घरों के लिये)

  • निर्मित नलकूप में 3H.P. का सबमर्सिबल पम्प सेट लगाया जाना है।
  • सबमर्सिबल पम्प सेट निर्धारित गुणवत्ता का KSB/Kirloskar या समतुल्य गुणवत्ता का ही होना चाहिए।
  • सबमर्सिबल मोटर पम्प की क्षमता 3.35 लीटर प्रति सेकंड जलापूर्ति करने के अनुरूप होना उपयुक्त होगा।
  • 3 H.P. के सबमर्सिबल मोटर पम्प को दो इंच (50mm) के Medium Class G.I Pipe के साथ डाला जाना है, जिसमें प्रत्येक पाईप की लम्बाई 3 मीटर अर्थात् 10 फीट होगी तथा पाईप में लगाया जाने वाला सॉकेट भी उच्च गुणवत्ता का होना चाहिए।
  • सबमर्सिबल मोटर पम्प को 50mm के Medium Class के 6 अदद् (प्रत्येक 3 मीटर) G.I. Pipe के सहारे डाला जाना है।
  • पाईप के साथ-साथ 2.5 mm copper cable 40m डालना है जो स्टार्टर से सम्बद्ध रहेगा।
  • पाईप के अंतिम छोर पर 50mm का एक Elbow एवं 10 इंच लम्बा एक Nipple आवश्यकतानुसार लगाया जाना है।
  • नलकूप को ढकने हेतु एक Well cap लगाना है।
  • सबमर्सिबल मोटर पम्प के साथ समुचित जगह पर स्टार्टर का अधिष्ठापन करना है।
  • मानक प्राक्कलन के अनुरूप मोटर पम्प की सुरक्षा हेतु प्रत्येक नलकूप के साथ एक अदद् 5 KVA क्षमता का Automatic Stabilizer, Sen & Pandit/Vertex/ISI marked लगाया जाना है।
  • मानक प्राक्कलन के अनुरूप प्रत्येक नलकूप के साथ Earthing का कार्य किया जाना है।

वितरण प्रणाली

निर्मित नलकूप से जलापूर्ति हेतु वितरण प्रणाली का निर्माण (100 घरों के लिये)

  • मानक प्राक्कलन में लगभग 100 घरों को जलापूर्ति देने हेतु डेढ़ इंच से लेकर तीन इंच तक विभिन्न व्यासों के 1000 मीटर (एक किलो मीटर या लगभग 3300 फीट) पाईप बिछाये जाने का प्रावधान है।
  • सभी पाईप मानक प्राक्कलन में वर्णित मापदंड एवं गुणवत्ता के अनुरूप HDPE Pipe होंगे।
  • वितरण प्रणाली के पाईप को जमीन में कम से कम एक मीटर (सवा तीन फीट) गहरा बिछाना है।
  • मानक प्राक्कलन में 1000 मीटर पाईप बिछाने का प्रावधान है। परन्तु स्थल विशेष के अनुरूप आवश्यकतानुसार इसे बढ़ाया एवं घटाया भी जा सकता है, परन्तु वास्तविक भुगतान लगाये गये पाईप की मापी के अनुसार ही होगा।
  • मानक प्राक्कलन में वितरण प्रणाली में कुल 3 इंच से डेढ़ इंच तक व्यास के कुल 11 अदद् Brass Gate Valve का प्रावधान है, जिसकी वास्तविक संख्या स्थल अनुरूप बढ़ एवं घट भी सकती है।
  • मानक प्राक्कलन में प्रत्येक Gate Valve के साथ-साथ चैम्बर बनाने का प्रावधान है।

निर्मित नलकूप से जलापूर्ति हेतु वितरण प्रणाली का निर्माण (150 घरों के लिये)

  • मानक प्राक्कलन में लगभग 150 घरों को जलापूर्ति देने हेतु डेढ़ इंच से लेकर तीन इंच तक विभिन्न व्यासों के 1300 मीटर (लगभग 4290 फीट) पाईप बिछाये जाने का प्रावधान है।
  • सभी पाईप मानक प्राक्कलन में वर्णित मापदंड एवं गुणवत्ता के अनुरूप HDPE Pipe होंगे।
  • वितरण प्रणाली के पाईप को जमीन में कम से कम एक मीटर (सवा तीन फीट) गहरा बिछाना है।
  • मानक प्राक्कलन में 1300 मीटर पाईप बिछाने का प्रावधान है। परन्तु स्थल विशेष के अनुरूप आवश्यकतानुसार इसे बढ़ाया एवं घटाया भी जा सकता है, परन्तु वास्तविक भुगतान लगाये गये पाईप की मापी के अनुसार ही होगा।
  • मानक प्राक्कलन में वितरण प्रणाली में कुल 3 इंच से डेढ़ इंच तक व्यास के कुल 11 अदद् Brass Gate Valve का प्रावधान है, जिसकी वास्तविक संख्या स्थल अनुरूप बढ़ एवं घट भी सकती है।
  • मानक प्राक्कलन में प्रत्येकGate Valve के साथ-साथ चैम्बर बनाने का प्रावधान है।

निर्मित नलकूप से जलापूर्ति हेतु वितरण प्रणाली का निर्माण (200 घरों के लिये)

  • मानक प्राक्कलन में लगभग 200 घरों को जलापूर्ति देने हेतु डेढ़ इंच से लेकर तीन इंच तक विभिन्न व्यासों के 1400 मीटर (लगभग 4592 फीट) पाईप बिछाये जाने का प्रावधान है।
  • सभी पाईप मानक प्राक्कलन में वर्णित मापदंड एवं गुणवत्ता के अनुरूप HDPE Pipe होंगे।
  • वितरण प्रणाली के पाईप को जमीन में कम से कम एक मीटर (सवा तीन फीट) गहरा बिछाना है।
  • मानक प्राक्कलन में 1400 मीटर पाईप बिछाने का प्रावधान है। परन्तु स्थल विशेष के अनुरूप आवश्यकतानुसार इसे बढ़ाया एवं घटाया भी जा सकता है, परन्तु वास्तविक भुगतान लगाये गये पाईप की मापी के अनुसार ही होगा।
  • मानक प्राक्कलन में वितरण प्रणाली में कुल 4 इंच से डेढ़ इंच तक व्यास के कुल 13 अदद् Brass Gate Valve का प्रावधान है, जिसकी वास्तविक संख्या स्थल अनुरूप बढ़ एवं घट भी सकती है।
  • मानक प्राक्कलन में प्रत्येक Gate Valve के साथ-साथ चैम्बर बनाने का प्रावधान है।

निर्मित नलकूप की सुरक्षा हेतु चारों तरफ 100 X 100 x 75cm 3 फीट X 3 फीट x 2 फीट) का चैम्बर का निर्माण - (100/150/200 घरों के लिये)

मानक प्राक्कलन में वर्णित विवरणी एवं गुणवत्ता के अनुरूप निर्मित नलकूप के चारों तरफ 3 फीट x 3 फीट x 2 फीटसाईज का Brick masonry का चैम्बर का निर्माण 14 Cement Mortar में करना है तथा अन्दर-बारह चारों तरफ प्लास्टर (plaster) 13 Cement Mortar में करना है।

चैम्बर के ऊपर 6 इंच मोटा R.C.C. Cover slab डालना है तथा मानक प्राक्कलन के अनुरूप इससे संबंधित अन्य कार्य किये जाने हैं।

निर्मित नलकूप से जलापूर्ति हेतु स्टेज का निर्माण एवं पानी टंकी का अधिष्ठापन

(100/150/200 घरों के लिये)

  • 3 मीटर ऊँचे Staging का निर्माण -मानक प्राक्कलन के अनुरूप Staging हेतु लोहे का 3 x 3 का angle (L Section) इस्तेमाल होगा। L Section की मोटाई 6mm होगी। यह L Section चारों पायों में लगेगा।
  • मानक प्राक्कलन के अनुरूप Staging के आन्तरिक भाग में नक्शे के अनुसार 22 x 22 का 6mm मोटा bracing लगेगा। Bracing दो भाग में लगाया जाएगा। पहला भाग जमीन से 1.75 मीटर ऊँचा तक रहेगा। उसके बाद पुनः 1.7 मीटर से 3 मीटर ऊँचाई तक Bracing लगेगा।
  • Staging के चारों पाया मानक प्राक्कलन में वर्णित नक्शे के अनुरूप जमीन के अन्दर लगभग 4 फीट की गहराई तक जायेंगे तथा R;C;C Base में बिलकूल grouted रहेंगे।
  • जमीन की सतह पर प्रत्येक पायों में मानक प्राक्कलन के अनुरूप Base Plate 8x8 का लगेगा।
  • टंकी को रखने हेतु Staging के ऊपरी हिस्से में मानक प्राक्कलन के अनुरूप ISMC Channel चारों ओर लगाया जाएगा, जिसके ऊपर MS का 4 इंच मोटा Base Plate लगेगा।
  • Staging से संबंधित अन्य कार्य अर्थात् सीढ़ी एवं रेलिंग इत्यादि का निर्माण मानक प्राक्कलन के अनुरूप होगा।
  • Staging के ऊपर मानक प्राक्कलन में वर्णित मापदंड के अनुरूप 5000 लीटर क्षमता का Polyethylene टंकी का अधिष्ठापन किया जाएगा।

गृह जल संयोजन कार्य

(100/150/200 घरों के लिये)

  • अधिस्थापित पानी टंकी से जल वितरण हेतु बिछाये गये पाईप लाईन से प्रत्येक घर में एक गृह संयोजन कार्य किया जाना है।
  • गृह संयोजन कार्य हेतु वितरण प्रणाली में बिछे हेतु HDPE Pipe में एक अर्द Brass ferrule (15mm dia)लगाना है।
  • मानक प्राक्कलन के अनुरूप निर्धारित गुणवत्ता का Brass ferruleएवं प्रति घर 20 फीट का MDPE पाईप (20mm) लगाना है।
  • प्रत्येक घर में जलापूर्ति हेतु लगाये गये (20mm) के पाईप से एक मीटर अर्थात लगभग तीन फीट का खड़ा स्टैड पोस्ट (15mm) व्यास एवं नल लगाना है।
  • प्रत्येक घर के शौचालय में एक अदद रसोईघर (किचेन) में एक अदद तथा एक अदद लाभार्थी द्वारा तय स्थान पर नल लगाया जाना है । इस प्रकार कुल तीन नल लगाये जाने हैं ।

 

स्रोत: पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार

अंतिम बार संशोधित : 9/26/2019



© C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
English to Hindi Transliterate