घरेलू पाउडर - कंस्यूमर वायस की रिपोर्ट
इस लेख में घरेलू पाउडर – कंस्यूमर वायस की रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
- Contents
परिचय
क्या अधिक मूल्य वाले डिटर्जेंट लेने से कपड़े सबसे साफ धुलने या गुणवत्ता की श्रेणी 1 को सुनिश्चित करते हैं? आखिर श्रेणी 1 है क्या? डिटर्जेंट का बाजार अत्यधिक प्रतिस्पर्धा हैं जहाँ कई सारे ब्रांडों के बीच ग्राहकों का ध्यान खींचने की होड़ मची हुई है। प्रत्येक ब्रांड स्वच्छ सफेद और बेहतर धोने के दाबे करते हैं और मोती पाउडर जैसे चमक और धूलकणों से लड़ने की क्षमता आदि के बारे में दावों करते हैं। इन सबके बीच, उपभोक्ता जो धुलाई वाला पाउडर इस्तेमाल कर रहा है उसमें रासायनिक संरचना और धुलाई वाले पाउडर की गुणवत्ता देखने तक सिमित रहता है, हलांकि उनका व्यक्तिगत स्वास्थ्य और वातावरण पर पड़ने वाले असर को करीब से देखने और कार्रवाई के लिए काम करना काफी महत्वपूर्ण है| क्या कोई इस बात का दावा करता है कि वह पर्यावरण के अनुकूल हैं? और यदि वो नहीं है और सभी सिंथेटिक (संश्लेषित) है तो फिर क्या वो शिष्टाचार के तौर उपयोग करने के दौरान कुछ चेतावनी बरतने के बारे में आपको बताते हैं? यहाँ कंस्यूमर वॉयस दल के सदस्यों ने डिटर्जेंट पाउडर के कई ब्रांड को इस बात का अनुमान लगाने के लिए जांचा है की कौन-से गुणों को सबसे अधिक महत्वपूर्ण मानना चाहिये|
आरंभ करने से पहले, आइए, इस तत्थ को ध्यान में रखें कि घरों में प्रयोग होने वाले डिटर्जेंट पाउडर के परीक्षण किये गये सभी ब्रांड में से कोई भी ब्रांड भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के मानदंड के अनुसार न तो श्रेणी 1 के योग्य पाया गया, और न ही किसी ब्रांड ने निर्धारित मानदंड के अनुसार इसका खुलासा किया कि डिटर्जेंट कितने बेहतर तरीके से गंदे वस्त्र/कपड़े साफ कर सकते हैं| हमने खुदरा बाजार से 14 प्रचलित ब्रांडों के नमूने खरीदे और उनका आकलन किया और उन्हें तुलनात्मक परीक्षण प्रयोगशाला में करवाया गया और मुख्य रूप से आईएस 4955 2001 में सुझाई गई आवश्यकतों के आधार पर किया गया| क्योंकि यह स्वैच्छिक है| इस मापदंड में तीन प्रकार की श्रेणी -1, 2, 3 सुझाई गई है| यहाँ तक कि, यदि हम सबसे महत्वपूर्ण मापदंड को मानें कि किस प्रकार डिटर्जेंट गंदगी साफ करते हैं यह दाग साफ करते हैं तो परीक्षण परिणाम से यह पता चलता है कि सबसे महंगे डिटर्जेंट हमेशा ही सबसे बेहतरीन सफाई नहीं कते हैं| इस डिटर्जेंट परीक्षण से यह बात स्थापित होती है|
इस परीक्षण के मापदंड में सुझाये गये त्वचा पर असहजता और संवेदनशीलता परीक्षणों को निर्माताओं द्वारा सुनिश्चित करना है, जिनसे यह आशा की जाती है कि बाजार में लाने से पहले उनके तत्वों की सुरक्षा जाँच कर ली गई होगी| भारतीय ईकोमार्क लेबल के लिए जैव निम्नीकरण की जरूरत सुझाई गई है, लेमिं सिमित सुविधाओं और परीक्षण में लगने वाले लंबे समय के कारण यह परीक्षण नहीं किया जा सका|
भारत में डिटर्जेंट का बाजार मुख्य दो श्रेणियों में रखा गया है पहली हाथों से कपड़े धोने और दूसरी मशीन द्वारा धोने के श्रेणी| हाथों से धुलाई करने के लिए पाउडर डिटर्जेंट और टिकिया डिटर्जेंट अधिकांश आता तथा मशीन द्वारा धुलाई करने के लिए पाउडर डिटर्जेंट और तरल डिटर्जेंट मुख्य प्रकार है|
पारंपरिक रूप से वस्त्रों/कपड़ों को धोने में उपयोग किये जाने वाले लौंड्री साबुन के अत्यधिक क्षारीय या अम्लीय पानी में परफोर्मेस की सीमाएं हैं| क्षारीय पानी में, साबुन का एक भाग सबसे पहले पानी को मृदु बनाता है और इस प्रक्रिया के दौरान सफाई करने वाले गुण कम हो जाते हैं| अम्लीय पानी में साबुन वसीय अम्ल में और कास्टिक घोल में टूट जाता है, और यह सफाई करने वाले गुण को धीमा कर देता है| साबुनों की यह सीमाएं सिंथेटिक डिटर्जेंट को बनाने के लिए प्रेरित करती है जो की परफोर्मेस में काफी अच्छे होते हैं|
डिटर्जेंट की मांग में लगातार बढ़ोत्तरी
भारत में डिटर्जेंट की सालाना खपत हाजारों लाखों टन हैं| यह सामान्य क्षेत्र उपभोक्ताओं को विज्ञापनों से प्रभावित करने की बढ़ती क्षमता के द्वारा, बाजार में अपनी हिस्सेदारी को तेजी से विस्तारित करते जा रहे हैं|
सिंथेटिक डिटर्जेंट के बाजार का अनुमान 201२ -13 में 3% के चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) के साथ लगभग 112 अरब रूपये लगाया गया| इससे यह माना गया कि धुलाई मशीन या स्वयंचलित धुलाई मशीन के लिए पाउडर डिटर्जेंट (तरल की तुलना) की बिक्री 98% हिस्सेदारी और 187 अरब रूपये के व्यापर के साथ बाजार में प्रमुख है|
हलांकि, बाजार का एक बड़ा भाग गैर-स्वचालित मशीन या हाथों द्वारा धुलाई वाला है, जिक्सा 85.4668 अरब रूपये हैं| इसमें भी पाउडर डिटर्जेंट जो लगभग 68% भाग के साथ प्रमुख रहा है लेकिन यह मशीन से धुलाई की तुलना में बहुत कम % अधिक है| बाकी हिस्सेदारी टिकिया डिटर्जेंट से आती है| हाथों से धुलाई वाले डिटर्जेंट ने वर्ष 2005 से वृद्धि दर 88% सीएजीआर ढंग से दर्शायी है, जिसने कि पूरे डिटर्जेंट बाजार की वृद्धि में सहयोग दिया है|
कंस्यूमर वॉयस का सुझाव/टॉप परफोरमर
उच्चतम मूल्य की श्रेणी (वाशिंग मशीन में प्रयोग के लिए)
एरियल मैटिक
मध्यम मूल्य की श्रेणी
सर्फ एक्सल क्विक वॉश (रूपये 135 -185 के बीच)
रिन (रूपये 80-98 के बीच)
सबसे कम मूल्य की श्रेणी
फेना एडवांस्ड
परीक्षित ब्रांड
चुनिन्दा 14 ब्रांडों को डिटर्जेंट, सक्रिय तत्व, शेष राख, सक्रिय क्षारीयता, कुल फास्फेट तथा एसटीपीपी के आधार पर विस्तृत परीक्षण से गुजारा गया| पैकेट पर अंकित मूल्य के अनुसार सभी ब्रांड को तुलना के लिए चार समूहों में श्रेणीबद्ध किया गया| इन धुलाई के पाउडरों की कीमत 45 रूपये प्रतिकिलोग्राम से लेकर 205 रूपये प्रति किलोग्राम है और हमने इन्हें इनकी धुलाई परफोर्मेस तथा पर्यावरण अनुकूलता एवं इस पर व्यय होने वाले मूल्य के अनुसार बांटा| समग्र श्रेणीबद्ध करने के उद्देश्यों से सारी श्रेणियों की आपस में तुलना न हो यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान रखा गया तथा”डी कोड” नबंरिंग करने के बाद ही ब्रांड परीक्षण के लिए भेजे गये|
श्रेणी (अधिकतम खुदरा मूल्य) |
रैंक |
100 में कुल प्राप्त अंक (राउडिंड ऑफ़) |
ब्रांड |
कुल वजन |
रूपये 203 से 220 |
1 |
78 |
एरियल मैटिक |
500 ग्राम |
|
2 |
75 |
हैन्को मैटिक |
1 किग्रा |
|
2 |
75 |
सर्फ एक्सल मैटिक |
2 किग्रा |
रूपये 135 से 185 |
1 |
80 |
सर्फ एक्सल कीव्क वॉश |
1 किग्रा |
|
2 |
79 |
हैन्को स्टेन चैम्पियन |
1 किग्रा |
रूपये 80 से 96 |
1 |
78 |
रिन |
1 किग्रा |
|
2 |
74 |
टाइड प्लस |
500 ग्राम |
|
3 |
73 |
सुपर निरमा ब्लू |
500 ग्राम |
|
4 |
72 |
युनिवॉश |
500 ग्राम |
रूपये 43 से 48 |
1 |
79 |
फेना एडवांस्ड |
700 ग्राम |
|
2 |
76 |
एक्टिव व्हील |
1 किग्रा |
|
3 |
74 |
555 |
1 किग्रा |
|
4 |
72 |
घड़ी |
1 किग्रा |
|
5 |
67 |
निरमा |
1 किग्रा |
मुख्य निष्कर्ष
- उच्च मूल्य की श्रेणी (203 से 220 रूपये प्रति किग्रा.) में एरिया मैटिक सर्वश्रेष्ठ परफोर्मर साबित हुआ (वशिंग मशीन के लिए)
- 135 रूपये से 185 रूपये प्रति किग्रा. की श्रेणी में सर्फ एक्सल कीव्क वॉश का परफोर्मस बेहतर रहा|
- मध्यम मूल्य (8० से 96 रूपये प्रति किग्रा.) की श्रेणी में रिन शीर्ष पर रहा|
- सस्ते मूल्य की श्रेणी (43 इ 48 रूपये प्रति किग्रा.) में फेना एडवांस्ड का परफोर्मेस बेहतर रहा|
- शोध से परिणामों से पता चलता है कि कोई भी डिटर्जेंट पाउडर (सफाई में) भारतीय मानकों के अनुसार श्रेणी 1 के स्तर का नहीं है|
- भारत में डिटर्जेंट पाउडर के लिए तीन गुणवत्ता श्रेणियां परिभाषित की गई है| हलांकि, कोई भी परीक्षण किया गया ब्रांड इस स्तर पर खरा नहीं उतर पाया|
अधिकतम खुदरा मूल्य (रूपये) |
उत्पादक/विपणक |
उत्पादक द्वारा सुझाया गया उपयोग |
110/106 |
पी एंड जी होम प्रोड्क्स लि. मुंबई |
टॉप लोड एंव फ्रंट लोड वाशिंग मशीन |
205/198 |
ज्योति लेबोरेटरीज लि. मुंबई |
फ्रंट लोड वाशिंग मशीन |
406/398 |
एचयूएल लि. मुंबई |
फ्रंट लोड वाशिंग मशीन |
185/180 |
एचयूएल लि. मुंबई |
मशीन एवं हाथ से धुलाई |
135/130 |
ज्योति लेबोरेटरीज लि. मुंबई |
मशीन एवं हाथ से धुलाई |
80/78 |
एचयूएल लि. मुंबई |
मशीन एवं हाथ से धुलाई |
48/47 |
पी एंड जी होम प्रोड्क्स लि. मुंबई |
मशीन एवं हाथ से धुलाई |
40/39 |
कोई निर्देश नहीं दिया |
कोई निर्देश नहीं दिया |
40/23.75 |
आरएसपीएल लि. कानपुर |
मशीन एवं हाथ से धुलाई |
35/33 |
फेना प्राइवेट लि. नई दिल्ली |
कोई निर्देश नहीं दिया |
48/46 |
एचयूएल लि. मुंबई |
कोई निर्देश नहीं दिया |
45/44 (छुट कूपन) |
गेरामल हरिराम लि. नई दिल्ली |
कोई निर्देश नहीं दिया |
48/48 |
आरएसपीएल लि. कानपुर |
मशीन एवं हाथ से धुलाई |
43/42 (5 रूपये मूल्य का साबुन मुफ्त |
निरमा लि. अहमदाबाद |
कोई निर्देश नहीं दिया |
हैंको मैटिक, हैंको स्टेन चैम्पियन, सुपर निरमा ब्लू तथा यूनिवॉश में में फास्फेट की मात्रा 3.२ से 5.4% के बीच पाई गई| फास्फेट की मात्रा के अनुरूप यह ब्रांड पर्यावरण के अनुकूल नहीं कहा जा सकता| एरियल मैटिक में फास्फेट की मात्रा नगण्य रही, अन्य नौ ब्रांडों में फास्फेट की मात्रा 0.01 से 0.02% पाई गई|
- अपवाद स्वरुप हैंको मैटिक (7%), यूनिवॉश (5.1 %), सुपर निरमा ब्लू (1.5 %) एवं हैंको स्टेन चैम्पियन के अलावा अन्य सबी परीक्षित ब्रांड में एसटीपीपी 0.01 % से निम्न पाया गया|
- किसी भी परीक्षण किये गये ब्रांड में सावधानी का संदेश सुझाव प्रकाशित नहीं था, जिसमें लिखा रहता है कि, धुलाई पाउडर से त्वचा पर प्रतिक्रिया हो सकती है| लंबे समय तक उपयोग न करें| कपड़ों को धोने के बाद हाथों को भी अच्छी तरह से धो लें आदि|
- डिटर्जेंट पाउडर के पर्यावरण अनुकूलन पर कहीं कोई स्पष्ट उत्तर नहीं है| किसी भी डिटर्जेंट पाउडर ब्रांड ने पर्यावरण अनुकूलन का मार्क, जो इसकी पर्यावरण-अनुकूलता को प्रमाणित करता है, को नहीं अपनाया|
- सुपर निरमा ब्लू फेना, एक्टिव व्हील तथा 555 ब्रांड ने अपने उत्पाद में यह उल्लेख नहीं किया किया था कि इसे मशीन में भी उपयोग किया जा सकता है|
परीक्षण के परिणाम
भौतिक रसायन मानक के लिए
डिटर्जेंट /सक्रिय तत्व| राख| सक्रिय अम्लीयता| कुल फास्फेट| एसटीपीपी| आद्रता|झाग की मात्रा |
डिटर्जेंट
वस्त्र की गंदगी साफ करने की क्षमता डिटर्जेंट है, जो समान्यतः साफ करनेवाले एजेंट जैसे साबुन, डिटर्जेंट अथवा क्षारीय नमक से जुडी है| भारतीय मानकों के अनुसार डिटर्जेंट पाउडरों में डिटर्जेंट का % श्रेणी 1 के लिए 65%, श्रेणी २ के लिए 55% तथा श्रेणी 3 के लिए 45% तय किया है|
- कोई भी ब्रांड श्रेणी 1 के लिए उपयुक्त साबित नहीं हुआ
- डिटर्जेंट का % 57.68% (एरियल मैटिक) से 39.15% (युनिवॉश ) के बीच पाया गया|
सक्रिय तत्व
डिटर्जेंट में कुछ ऐसे तत्व (सक्रिय तत्व के नाम से जाने जाते हैं) होते जो && के सफाई प्रदर्शन को सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होते हैं| राष्ट्रीय मानक ने सक्रिय तत्वों के लिए न्यूनतम मात्रा निर्धारित की है जो तीन श्रेणी के डिटर्जेंट के लिए अलग-अलग हैं| श्रेणी 1 के लिए यह 19 है| श्रेणी 2 के लिए 16% तथा श्रेणी 3 के लिए 10%
- किसी भी ब्रांड ने राष्ट्रीय मानक स्तर के अनुसार श्रेणी का दावा नहीं किया है|
- एरियल मैटिक (17.9%) ने श्रेणी 1 के लिए न्यूनतम आवश्कताओं(19%) का पालन नहीं किया है| टाइड प्लस (14.२ %) यदि श्रेणी के तय स्तर का पालन नहीं किया गया|
राख
भारतीय मानक श्रेणी 1 के लिए 1%, श्रेणी २ के लिए 5% तथा श्रेणी 3 के लिए 10% की आवश्कता तय की है|
- हैंको मैटिक (0.53%) हैंको स्टेन चैम्पियन (0.47), सुपर निरमा ब्लू (0.3%) तथा युनिवाश (0.29%) श्रेणी 1 के अनुरूप रहे|
- एक्टिव व्हील तथा 555 दोनों 9% पर रहे और रख निर्माण में सर्वाधिक % रहा|
सक्रियता क्षारीयता
क्षारीयता कार्बोनेट या बायोकार्बोनेट के तुल्या बिंदु पर अम्लों का बेअसर करने के लिए घोल की क्षमता का मापन होता हो| भारतीय मानक के अनुसार, श्रेणी 1,2 और 3 श्रेणी के डिटर्जेंट पाउडर की सक्रिय क्षारीयता क्रमशः 15% और 30% होना चाहिय|
- अधिकांश ब्रांड ने श्रेणी 1 की आवश्यताओं को पूरा किय किया| बाकी सभी ने श्रेणी 2 का स्थान बनाया|
कुल फास्फेट
भारतीय मानक एक तत्व के रूप में फास्फेट की न्यूनतम मात्रा का उल्लेख करता है – 11% श्रेणी 1 और 7% श्रेणी 2 के लिए| श्रेणी 3 के लिए किसी भी आवश्कताओं का उल्लेख नहीं है| ईकोमार्क मापदंड के अनुसार भारतीय मानक में डिटर्जेंट पाउडर के लिए कोई भी फास्फेट का विकल्प प्रयोग किया गया हो वह पर्यावरण के अनुकूल होगा लेकिन पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए जो फास्फेट वाले डिटर्जेंट की तुलना में उत्पाद की समान परफोर्मेस सुनिश्चित करे|
- परीक्षण किये ब्रांडों में कुल फास्फेट अलग-अलग मात्राओं में पाया गया| हैंको मैटिक, हैंको स्टेन चैम्पियन, सुपर निरमा ब्लू और युनिवाश में फास्फेट की मिलावट पाई गई जो कि 3.2 से 5.4% के बीच थी| यदि फास्फेट की मात्रा पर विचार किया जाए तो ये ब्रांड पर्यावरण के अनुकूल नहीं हो सकते| अन्य परीक्षित ब्रांड में काफी कम फास्फेट पाया गया|
एसटीपीपी
सोडियम ट्रायपॉलीफास्फेट (एसटीपीपी ) कई && में अधिकांशतः फास्फेट तत्व के रूप में प्रयोग किया जाता है| यह पानी को मृदु बनाता है और कपड़े पर गंदगी चिपकने से बचाता है| हलांकि, एसटीपीपी वातावरण के लिए खतरे से भी जुड़ा हुआ है|
भारतीय मानक डिटर्जेंट पाउडर में न्यूनतम एसटीपीपी की मात्रा का उल्लेख किया गया है- 9.5% और 6% क्रमशः श्रेणी 1 और श्रेणी 2 में वजन के अनुसार| श्रेणी 3 के लिए कोई भी आवश्कता नहीं बताई गई है|
अपवाद के रूप में हैंको मैटिक ब्लू (4.5%) और हैंको स्टेन चैम्पियन(4.3%) के साथ, सभी परीक्षण किये गये ब्रांड में एसटीपीपी 0.01% के नीचे पाया गया|
भारत में, आवश्यक कानून के अभाव में अधिकांशतः सिंथेटिक डिटर्जेंट फास्फेट मुक्त नहीं है| निर्माता डिटर्जेंट पाउडर में स्वतंत्र मात्रा में फास्फेट डालते हैं ताकि सफाई की क्षमता बढ़ाई जा सके| साथ ही, बाजार में उपलब्ध किसी भी डिटर्जेंट ब्रांड ने भारतीय ईको-लेबल (ईकोमार्क में नाम से जाना जाता है) को नहीं अपनाया है, जो कि उत्पाद के वातावरण अनुकूल होने को प्रमाणित करता है|
बीआईएस द्वारा निर्धारित लेबल लगाने की आवश्यकताओं के अनुसार, डिटर्जेंट पाउडर के प्रत्येक पैकेट पर यह चेतावनी लिखी होनी चाहिये|
डिटर्जेंट घोल त्वचा के लिए उत्तेजक हो सकता है| लंबे समय तक रहने से बचें| कपड़ों और हाथों को अच्छी तरह से धोएं| निर्मात्ताओं द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकरियों के आधार पर अंक प्रदान किये गये| यह ध्यान देने योग्य बात है कि परीक्षण किये ब्रांड में से किसी ने भी चेतावनी नहीं लिखी|
नमी
राष्ट्रीय मानक नमी तत्व की कोई आधिकतम सीमा नहीं बताता, लेकिन यह माना जाता है कि उच्च नमी के कारण && पाउडर में गांठे पड़ सकती है|
- उच्च नमी तत्व वाला ब्रांड युनिवाश (8.6%) है| महंगे सर्फ एक्सल मैटिक में भी अपेक्षाकृत नमी की अधिक मात्रा 5.2% है|
- 2.2% और 2.4% पर टाइड प्लस और रिन में क्रमशः सबसे कम नमी तत्व पाए गये|
झाग
राष्ट्रीय मानक में झाग की कोई निर्धारित आवश्कता का उल्लेख नहीं है| फिर भी, झाग काफी अधिक और तेज गति से बनने चाहिए|
सामान्य धुलाई वाले डिटर्जेंट में 40% से अधिक एसटीपीपी होता है, हालाँकि वैशिक विकास इस मात्रा को कम करने के प्रयासों की ओर है, क्योंकि यह जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को विपरीत रूप से प्रभावित करता है और साथ ही युट्रोफिकेशन (काई बढ़ाना, मछलियों को मारना और पानी गुणवत्ता खराब करना) को बढ़ाना देता है|
केन्द्रीय सांख्यिक संगठन (सीएसओ) के इंडियास्टेट द्वारा तैयार आंकड़ों के अनुसार, लगभग 817, 933 टन सिंथेटिक डिटर्जेंट वर्ष 2009-2010 के बीच निर्मित में एसटीपीपी पाया गया, जो की 8 से 35% के बीच था| इस प्रकार, डिटर्जेंट में प्रयोग किया गया कुल एसटीपीपी अनुमानतः 1.6 लाख टन है|
- सर्फ एक्सल मैटिक और घड़ी ने इस मानक में सबसे अधिक अंक प्राप्त किये|
पैकिंग और मार्किग करना|
सभी परीक्षणकिये ब्रांड पॉलीपैक में थे, हैंको मैटिक और सर्फ एक्सेल मैटिक को छोड़कर, जिन्हें गत्ते वाले डिब्बे के साथ पॉलीपैक में बंद किया गया था| पैकिंग के लिए इस्तेमाल की सामग्री की गुणवत्ता के अनुसार अंक प्रदान किये गए|
डिटर्जेंट पाउडर के डिब्बे पर इन विवरणों के साथ अंकित/लेबल लगाया हुआ होना चाहिए:-
ए) सामग्री का नाम और श्रेणी
बी) निर्माता के स्रोत की सूचना
सी) पैकिंग करने के दौरान कुल वजन
डी) कोड या अन्य रूप में बैच संख्या या खेप संख्या
ई) निर्माण का महिना और तिथि
एफ) अधिकतम खुदरा मूल्य
जी) मानक मार्क, यदि कोई हो|
एच) महत्वपूर्ण सामग्रियों की मात्रा के अनुसार घटते हुए क्रम में, (वजन के अनुसार प्रतिशत) लिखा आवश्यक है, जो उपभोक्ता के हित में है|
सुगंध
सुगंध, सुगंधित (एरियल मैटिक, हैंको स्टेन चैम्पियन) से लेकर और फूलों वाले सुगंध (हैंको मैटिक युनिवाश) से लेकर सुगंधित(सर्फ एक्सेल क्विक वॉश, रिन टाइड प्लस, सुपर नरिमा ब्लू) और साबुनी (सर्फ एक्सल मैटिक, एक्टिव व्हील फेना एडवांस्ड, निरमा, 555, घड़ी) के बीच पाई गई| हलांकि हमने मूल्यांकन के लिए के लिए रंग के मापदंड को कोई महत्व नहीं दिया|
तुलनात्मक परीक्षण
अधिकतम खुदरा मूल्य |
203 रूपये -220 रूपये |
135 रूपये -185 रूपये |
||||
ब्रांड पैरामीटर |
भारांक % |
एरियल मैटिक |
हैंको मैटिक |
सर्फ एक्सल मैटिक |
सर्फ एक्सेल क्विक वॉश, |
हैंको स्टेन चैम्पियन |
डिटर्जेंट |
35 |
25.38 |
21.53 |
17.78 |
23.43 |
21.88 |
सक्रिय तत्व |
16 |
10.72 |
11.68 |
13.46 |
13.12 |
15.28 |
राख |
10 |
7.66 |
10.0 |
9.61 |
9.61 |
10.0 |
सक्रिय अम्लीयता |
8 |
6.73 |
6.37 |
5.65 |
5.54 |
6.13 |
कुल फास्फेट |
6 |
6.0 |
4.10 |
5.93 |
9.96 |
4.99 |
एसटीपीपी |
6 |
6.0 |
3.0 |
6.0 |
6.0 |
4.13 |
झाग की मात्रा |
4 |
1.72 |
3.94 |
4.0 |
3.16 |
3.28 |
आद्रता |
4 |
3.35 |
3.35 |
2.99 |
3.09 |
3.52 |
प्फेवर/सुगंध |
2 |
2 |
2 |
1.0 |
2 |
2 |
कौन-सा प्रकार उपयोग करें और कहाँ?
रु. 203 और रु.220 प्रति किली की श्रेणी वाले ब्रांड पूरी तरह से वॉशिंग मशीन के लिए सुझाया जाता है| एरियल मैटिक संपूर्ण परफोर्मेस में सर्वश्रेष्ठ रहा, इसके हैंको मैटिक और सर्फ एक्सल मैटिक का स्थान आता है|
रु. 135 (हैंको स्टेन चैम्पियन) और रु. 185 (सर्फ एक्सेल क्विक वॉश) के बीच मूल्य वाले दूसरी श्रेणी को टॉप लोडिंग स्वचालित और अर्धस्वचालित मशीनों और टब में धोने के लिए सुझाया जाता है| हलांकि दोनों ब्रांड लगभग एक जैसे है, सर्फ एक्सेल क्विक वॉश अपनी डिटर्जेंट के कारण बेहतर पाया गया|
- रु. 80 और रु. 96 के बीच वाले तीसरी श्रेणी के मशीन और बाल्टी में धोने के लिए बना है, प्रदर्शन के लिहाज में रिन सर्वश्रेष्ठ रहा और टाइड प्लस, सुपर निरमा ब्लू और यूनीवॉश का स्थान इसके बाद रहा|
- रु.43-रु.48 के बीच मूल्य वाले ब्रांडों में फेना एडवांस्डप्रदर्शन में सर्वश्रेष्ठ रहा और इसके बाद एक्टिव व्हील, 555, घड़ी और निरमा का स्थान आता है| केवल एक ब्रांड घड़ी ने मशीन और बाल्टी में कपड़े धोने का दावा किया है| अन्य ब्रांडों ने यह दावा नहीं किया है कि इसका प्रयोग मशीन के लिए है या फिर बाल्टी में धोने के लिए|
अधिकतम खुदरा मूल्य |
203 रूपये -220 रूपये |
135 रूपये -185 रूपये |
||||
ब्रांड
पैरामीटर |
भारांक % |
एरियल मैटिक |
हैंको मैटिक |
सर्फ एक्सल मैटिक |
सर्फ एक्सेल क्विक वॉश, |
हैंको स्टेन चैम्पियन |
एमआरपी (रु.)/कुल वजन (ग्राम) |
|
110/500 |
205/1,000 |
202/2,000 |
185/1,000 |
235/1,000 |
खुदरा मूल्य (रु.) प्रति किलोग्राम |
|
206 |
198 |
198 |
180 |
130 |
पैकिंग |
2 |
1.6 |
2.0 |
2.0 |
1.6 |
1.6 |
मार्किंग |
4 |
3.7 |
3.7 |
3.7 |
3.4 |
3.4 |
कुल वजन |
3 |
3 |
3 |
3 |
3 |
3 |
80 रूपये-96 रूपये |
43 रूपये – 48 रूपये |
|||||||
रिन |
टाइड प्लस |
सुपर निरमा ब्लू |
युनिवॉश |
फेना एडवांस्ड, |
एक्टिव व्हील |
555 |
घड़ी |
निरमा |
18.64 |
21.03 |
21.27 |
15.66 |
24.10 |
19.68 |
17.63 |
16.00 |
18.17 |
15.49 |
9.73 |
11.14 |
14.91 |
14.64 |
15.20 |
14.32 |
14.0 |
8.64 |
7.78 |
7.87 |
10.0 |
10.0 |
7.48 |
7.30 |
7.30 |
7.36 |
7.42 |
7.33 |
7.28 |
5.67 |
6.37 |
5.38 |
7.35 |
7.09 |
6,01 |
7.02 |
5.99 |
5.99 |
5.21 |
5.10 |
5.99 |
6.0 |
6.0 |
6.0 |
6.0 |
6.0 |
6.0 |
4.05 |
3.80 |
6.0 |
6.0 |
6.0 |
6.0 |
6.0 |
2.56 |
2.50 |
3.16 |
3.74 |
3.40 |
2.80 |
3.52 |
4.0 |
2.74 |
3.66 |
3.71 |
2.70 |
2.18 |
2.97 |
3.52 |
1.0 |
3.33 |
2.80 |
2 |
1.5 |
15 |
2 |
1 |
1.0 |
1 |
1 |
1 |
प्लास्टिक के लिए चेतावनी
कई सारे धुलाई डिटर्जेंट प्लास्टिक के पैकेट में बेचे जाते हैं जो कि अधिकांशतः स्वाभाविक रूप से पुनचक्रित योग्य होते हैं, जो वातावरण को बड़े पैमाने पर प्रभावित करता करता है| साबुन, डिटर्जेंट और तरल साबुन के रख-रखाव के लिए उत्पादों के अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की यूरोपियन शाखा ने वर्ष 2009 में सारे उद्योगों के लिए पहल जारी की ताकि स्थाई रूप से डिटर्जेंट पाउडर के बड़े पैकेट का आकार निर्माताओं द्वारा कम किया जा कसे, छोटे पैकेट उच्च संकेद्रित डिटर्जेंट पाउडर से भरे जाए| हलांकि, उद्योग संगठन ने इस प्रकार के पैकेजिंग में कमी की रणनीति की सफलता के लिए सबसे पहले उपभोक्ताओं को ध्यानपूर्वक अंकित लेबल को पढ़ने और बाल्टी में लिए जाने वाले डिटर्जेंट पाउडर की मात्रा को अनुपात में कम करने की ओर इशारा किया| यदि इस प्रकार की पहल का अभ्यास भारत में किया जाए तो बड़े आकार वाले प्लास्टिक के ढेर को सड़कों पर से काफी कम किया जा सकता है|
80 रूपये-96 रूपये |
43 रूपये – 48 रूपये |
|||||||
रिन |
टाइड प्लस |
सुपर निरमा ब्लू |
युनिवॉश |
फेना एडवांस्ड, |
एक्टिव व्हील |
555 |
घड़ी |
निरमा |
801/1,000 |
48/500 |
40/500 |
48/500 |
35/700 |
48/1,000 |
45/1,000 |
48/1,000 |
43/1,000 |
78 |
94 |
78 |
87.50 |
47 |
45 |
44 |
48 |
42 |
1.6 |
1.6 |
1.6 |
1.6 |
1.4 |
1.2 |
1.2 |
1.5 |
1.2 |
3.7 |
3.7 |
3.7 |
3.7 |
3.7 |
3.4 |
3.4 |
3.4 |
3.4 |
3 |
3 |
3 |
3 |
3 |
3 |
3 |
3 |
3 |
स्रोत: उपभोक्ता कार्यों के मंत्रालय, भारत सरकार
उपभोक्ता अधिकार की जानकारी मिली