ओडिशा
राजाओं और राज्यतंत्र की भूमि रहा ओडिशा राज्य प्राकृतिक स्रोतों का समृद्ध गढ़ है। भगवान जगन्नाथ की भूमि के नाम से विख्यात ओडिशा कई प्रकार के खनिज स्रोतों से पूरी तरह संपन्न है। मंदिरों के शिल्प, शास्त्रीय नृत्य, धर्म, मेले और पर्व-त्योहार, अद्वितीय हस्तकला और हस्तनिर्मित वस्तुएं, हरे-भरे जंगल, गुफाएं, खूबसूरत नीली पहाड़ियां हमेशा से पूरी दुनिया के इतिहासकारों, सैलानियों और पर्यटकों का आकर्षित करते रहे हैं।